जरूरतमंदों को मिलेगा राहत का सहारा
वाराणसी । तेलिया बाग स्थित श्रीराम मार्केट, आनंद मंदिर के पास श्री बालाजी गोल्ड इनटो कैश प्राइवेट लिमिटेड का शुभारंभ विधिवत रूप से संपन्न हुआ। प्रतिष्ठान का उद्घाटन अम्बरीष सिंह भोला द्वारा फीता काटकर किया गया।
प्रतिष्ठान के अधिष्ठाता दिव्यांशु सेठ ने बताया कि यह संस्थान विशेष रूप से उन लोगों की सहायता के उद्देश्य से शुरू किया गया है, जिन्होंने अपना सोना बैंक में गिरवी रखकर लोन लिया है, लेकिन किसी कारणवश वह लोन चुकाने में असमर्थ हैं।
ऐसी स्थिति में यह प्रतिष्ठान संबंधित बैंक में बकाया राशि जमा कर ग्राहकों का सोना अपने पास सुरक्षित रखता है तथा कम ब्याज दर पर उन्हें पुनः उनका सोना वापस करने की सुविधा प्रदान करता है।
उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य आर्थिक रूप से परेशान लोगों को राहत देना और उन्हें ऊंची ब्याज दरों के बोझ से बचाना है। यह सेवा पारदर्शिता और विश्वास के आधार पर संचालित की जाएगी।
उद्घाटन समारोह के अवसर पर मुख्य रूप से वीरेंद्र सेठ, मोहित सेठ, हर्ष वर्मा, प्रिंस सेठ, शिवम सेठ, कृशु वर्मा, विवेक वर्मा नेहा कुरैल सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने प्रतिष्ठान की इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताया ।। रविन्द्र गुप्ता
20260227185245040633635.mp4
20260227185447252507024.mp4
20260227185529209874541.mp4
20260227185723166243473.mp4
