रिपोर्टर - सुजीत कुमार सिंह
बिजली संकट को लेकर मरदह पावर हाउस पर जनप्रतिनिधियों का रहा हल्ला बोल , बिजली आपूर्ति को सही नहीं कराने पर आंदोलन की चेतावनी
खबर गाजीपुर जिले से है । जहां मरदह ब्लॉक क्षेत्र में स्थित पावर हाउस पर पिछले काफी समय से गहराए , बिजली संकट और जर्जर विद्युत व्यवस्था को लेकर जनप्रतिनिधियों और स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा । आज शुक्रवार को बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों ने मरदह पावर हाउस का घेराव किया और धरने पर बैठ गए । प्रदर्शनकारियों ने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बिजली आपूर्ति में सुधार न होने पर 'तांडव' (उग्र प्रदर्शन) करने की दोटूक चेतावनी दी । इस मौके पर प्रमुख मांगें और प्रदर्शन का कारण धरने पर बैठे जनप्रतिनिधियों का आरोप है कि मरदह क्षेत्र में बिजली की कटौती रोस्टर के अनुसार नहीं की जा रही है । लो- वोल्टेज और बार-बार ट्रिपिंग की समस्या से आम जनता त्रस्त है । इस प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से बिना किसी पूर्व सूचना के घंटों बिजली गायब रहना । तथा जर्जर तार और ट्रांसफार्मर को क्षेत्र में लगे पुराने तार आए दिन टूट रहे हैं , जिससे दुर्घटना का भय बना रहता है । वही इस धरना प्रदर्शन के समय जनप्रतिनिधियों द्वारा बात किया गया तो एक्सियन ने समस्याओं को सुनने से पहले ही कहा कि आप दिन भर धरना प्रदर्शन करते रहिए । हमको कोई फर्क नहीं पड़ता । वहीं दुबारा फोन करने पर अधिकारियों द्वारा शिकायतों पर ध्यान न देना और फोन न उठाना । इसके बाद शैलेश यादव (जिला पंचायत सदस्य) सहित क्षेत्रीय महासभा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि बिजली में "सुधार नहीं तो होगा तांडव" करेंगे । वही जनप्रतिनिधियों ने बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों को चेतावनी देते हुए , कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर बिजली आपूर्ति और बुनियादी ढांचे में सुधार नहीं किया गया, तो यह शांतिपूर्ण धरना उग्र आंदोलन का रूप ले लेगा । उन्होंने कहा, "जनता अंधेरे में रहने को मजबूर है, अगर विभाग ने अपनी कार्यशैली नहीं बदली तो हम सड़कों पर उतरकर तांडव करने और चक्का जाम करने से पीछे नहीं हटेंगे ।" वही जेई महबूब अहमद ने धरना प्रदर्शन की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और विभागीय अधिकारियों से प्रदर्शनकारियों की जानकारी देते हुए , समझाने का प्रयास किया । उन्होंने आश्वासन दिया कि तकनीकी खामियों को जल्द दूर किया जाएगा और रोस्टर के अनुरूप बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के प्रयास किए जाएंगे । इस आश्वासन के बाद फिलहाल धरना समाप्त कर दिया गया है , लेकिन जनप्रतिनिधियों ने साफ किया है कि उनकी नजर विभाग की कार्रवाई पर टिकी है ।
बाईट - महबूब आलम जेई मरदह गाज़ीपुर ।
बाईट - राजकुमार सिंह (जिलाध्यक्ष) अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा गाज़ीपुर ।
बाईट - शैलेश यादव जिला पंचायत सदस्य मरदह (तृतीय) गाज़ीपुर ।
20260227154723380672307.mp4
20260227154900648840123.mp4
औंं
20260227160710736525010.mp4