फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया उत्तराखंड। थाना केलाखेड़ा क्षेत्र में पुलिस ने वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने गैर-जमानती वारंटों की तामील करते हुए चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक काशीपुर तथा क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण में की गई।
पूरे अभियान का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सोलंकी ने किया। पुलिस टीम ने दिनांक 27 फरवरी 2026 को क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए गैर-जमानती वारंटों के तहत चारों आरोपियों को धर दबोचा।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और मजबूती मिली है, वहीं अपराधियों में भी हड़कंप मचा हुआ है। केलाखेड़ा पुलिस का साफ संदेश है—कानून से बचने वालों के लिए अब कोई जगह नहीं।
