उत्तर प्रदेश प्रयागराज से बड़ी खबर। प्रयागराज के हड़िया तहसील अंतर्गत थाना सराय ममरेज क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेमरी में इन दिनों चुनावी सरगर्मी तेज होती नजर आ रही है। और गांव की गलियों से लेकर चौपाल तक विकास की चर्चा हो रही है। और इसी बीच युवा समाजसेवी शिवराम बिंद ने प्रधान पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है। और वहीं पर शिवराम बिंद का कहना है कि यदि ग्रामवासियों का आशीर्वाद मिला, तो वे सेमरी को जनपद की “नंबर वन ग्राम पंचायत” बनाने का संकल्प लेकर मैदान में उतरे हैं। और उनका दावा है कि गांव में बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
वे सड़क, नाली और शुद्ध पेयजल की बेहतर व्यवस्था, साफ-सफाई और स्वच्छता अभियान को मजबूत करने, पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार तथा सरकारी धन के पारदर्शी और सही उपयोग को अपना मुख्य एजेंडा बता रहे हैं। और वहीं पर
शिवराम बिंद का कहना है कि उन्हें ग्रामवासियों का भरपूर समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है। गांव के लोग विकास और बदलाव की उम्मीद के साथ उन्हें आगे बढ़ाने की बात कर रहे हैं।
अब देखना यह होगा कि आने वाले ग्राम पंचायत चुनाव में जनता किसे अपना प्रतिनिधि चुनती है। लेकिन इतना तय है कि सेमरी में इस बार चुनावी मुकाबला विकास के मुद्दों पर केंद्रित नजर आ रहा है। प्रयागराज से डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज प्रदीप मिश्रा फास्ट न्यूज़ इंडिया
20260227131543785442315.mp4
20260227131606781210521.mp4
20260227131618121563786.mp4
