उत्तर प्रदेश प्रयागराज से बड़ी खबर
प्रयागराज हंडिया तहसील, अंतर्गत थाना सराय ममरेज के जंघई चौकी क्षेत्र स्थित चंपापुर खेम पट्टी गांव में 26 फरवरी 2026 को निर्माणाधीन हनुमान मंदिर परिसर में कन्या सम्मान समारोह एवं सुंदर कांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बेटियों को साइकिल एवं सिलाई मशीन वितरित कर सम्मानित किया गया, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और समाज में सशक्त भूमिका निभा सकें।
प्रयागराज के जंघई क्षेत्र के चंपापुर खेम पट्टी गांव में आज एक सराहनीय सामाजिक पहल देखने को मिली, जहां कन्या सम्मान समारोह एवं सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक अरविंद कुमार दुबे और ज्ञानपुर के भारतीय जनता पार्टी के भावी विधायक प्रत्याशी मनोज कुमार दुबे रहे। और वहीं पर
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सांसद सीमा द्विवेदी व विशिष्ट अतिथि में SDM हड़िया रावेन्द्र सिंह व संजय तिवारी भारतीय जनता पार्टी के भावी विधायक प्रत्याशी डॉ अजय शुक्ला ब्लॉक प्रमुख प्रतापपुर शैलेश यादव व मनोज मिश्रा उर्फ लाला मिश्रा व प्रतापपुर 257 भावी विधायक गरुण पांडेय व पूर्व प्रधान गोपालपुर मुन्ना प्रधान अभय राज मिश्रा रहे और वही पर मुख्य अतिथि सीमा द्विवेदी ने सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि भौतिक युग में बेटियों को साइकिल और सिलाई मशीन देकर आत्मनिर्भर बनाना अत्यंत प्रशंसनीय कार्य है। उन्होंने प्रधानमंत्री के “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” संकल्प का उल्लेख करते हुए नारी सशक्तिकरण पर बल दिया।
सीमा द्विवेदी सांसद ने बताया कि अरुण दुबे, जो सूरत में व्यवसायी हैं और इसी गांव के निवासी हैं, हर वर्ष अपने गांव और समाज के लिए सराहनीय कार्य करते हैं। हाल ही में उन्होंने लगभग 151 लोगों को अयोध्या धाम के दर्शन भी कराए।
कार्यक्रम के संबंध में जनसेवक गरुड़ पाण्डेय ने कहा—
“सबसे पहले मैं आप सभी पत्रकार बंधुओं को धन्यवाद देता हूँ। मैं अपने भाई अरुण दुबे जी को उनकी सकारात्मक सोच के लिए हृदय से धन्यवाद देता हूँ।
जो इस मातृभूमि पर जन्म लेकर अपनी कर्मभूमि सूरत जैसे शहर में सफलता प्राप्त करने के बाद अपनी जन्मभूमि चंपापुर की ऐतिहासिक धरती पर आकर बहन-बेटियों के सम्मान में साइकिल और सिलाई मशीन वितरित कर रहे हैं, यह अत्यंत सराहनीय है।
उन्होंने अपनी मेहनत और ईमानदारी से अर्जित संसाधनों को गरीबों और गांववासियों के बीच समर्पित किया है। इसके लिए मैं अरुण दुबे जी तथा डॉ. अजय शुक्ला जी का विशेष धन्यवाद करता हूँ, जिनके सानिध्य और प्रेरणा से यह कार्यक्रम सफल हुआ। ऐसे सामाजिक कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।”
कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे आयोजन का उद्देश्य बेटियों को सम्मान देना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर समाज के विकास की मुख्यधारा से जोड़ना रहा और इस मौके पर रावेन्द्र सिंग हंडिया S DM संजय तिवारी डाक्टर अजय शुक्ला शैलेश यादव ब्लाक प्रमुख प्रतापपुर मनोज मिश्रा उर्फ लाला मिश्रा गरुण पांडेय पूर्व प्रधान गोपालपुर मुन्ना प्रधान अभय राज मिश्रा थाना सराय मेमोरीज प्रभारी अतुल कुमार मिश्रा व रामप्रकाश शुक्ला उर्फ चंचल शुक्ला व मुन्ना पांडे दिनेश पांडे आदि लोग मौजूद रहे प्रयागराज से डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज प्रदीप मिश्रा फास्ट न्यूज़ इंडिया

20260227101333323108445.mp4
2026022710145647814343.mp4
20260227101728202776713.mp4
2026022710194180944828.mp4
20260227115929158533017.mp4
20260227120047494488034.mp4
20260227120413874814261.mp4
20260227120500588145166.mp4
20260227120555726712183.mp4
20260227120630887520340.mp4
202602271207369615754.mp4
20260227120754634331720.mp4
20260227120811390373377.mp4
20260227121252567681503.mp4
2026022712160684752411.mp4
2026022712182162275478.mp4
20260227122009115882468.mp4
20260227122140799453318.mp4