बीते 17 घंटे पहले कस्बा खेरागढ़ की गांव सौन में एक दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई पुलिस जांच कर रही थी जांच में ऐसी बातें सामने आई जिसने रिश्तो को शर्मसार करते हुए तार तार कर दिया खुलासा कर दिया है। दादा के घर से लाखों की चोरी करने वाला कोई बल्कि उनका अपना ही पोता निकला। 25 फरवरी 2026 को विजय पुत्र सेवाराम के घर का ताला तोड़कर करीब 3,09,220 रुपये नगद और एक जोड़ी पायजेब (सफेद धातु) चोन कर ली गई थी। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया था।सूचना मिलते ही एसीपी प्रीता दुबे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। फॉरेंसिक जांच के बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी हेमंत सि उर्फ मनोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की पूरी रकम, पायजेब और घटन में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद कर ली है।पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया और बताया कि कुछ रकम दोस्तों के साथ खर्च कर दी थी।सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि दादा और पोता एक ही घर में साथ रहते थे पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।रिश्तों में दरार और लालच की यह कहानी क्षेत्र में चर्चा का विषय बन हुई है। शाहरुख बेग 151188410
