फास्ट न्यूज़ इंडिया उत्तराखंड।
गदरपुर। तहसील प्रशासन ने ग्राम रतनपुरा में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। काफी समय से मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी और तहसीलदार ने राजस्व टीम के साथ मौके पर छापेमारी की। टीम ने मौके पर चल रहे निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रुकवा दिया है।
राजस्व विभाग की जांच में सामने आया कि ग्राम रतनपुरा स्थित श्रेणी 5 की बंजर भूमि (खसरा संख्या 223, 224 और 225) के कुल 0.460 हेक्टेयर रकबे पर अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण किया जा रहा था। प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए निर्माण कार्य बंद करा दिया है और अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। राजस्व अधिकारियों का कहना है कि सरकारी भूमि को जल्द ही पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा और अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। शाहनूर अली स्टेट ब्यूरो चीफ उत्तराखंड 151045804

