अमेरिका सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता नई दिल्ली फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार बिहार बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये नई दिल्ली अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका नई दिल्ली पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद जम्मू-कश्मीर मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी
EPaper Join LogIn
अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मंत्री कैलाश का एक और कांड! विधानसभा में दी झूठी जानकारी....s
  • 151168597 - RAJESH SHIVHARE 0 0
    26 Feb 2026 18:29 PM

मंत्री कैलाश का एक और कांड! विधानसभा में दी झूठी जानकारी….

Kailash Vijayvargiya- विधानसभा में प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने ऐसे दावे किए, जो दस्तावेज़ और हकीकत से मेल नहीं खाते। पदों और कर्मचारियों की जानकारी पर उठ रहे सवाल। MP News: अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने विधानसभा में भी झूठी जानकारी रख रहे हैं। विजयवर्गीय के हिसाब से इंदौर नगर निगम में एक भी सफाई संरक्षक नहीं हैं। यही जिस पद की योग्यता का अधिकारी नगर निगम में है ही नहीं, उसे भी विजयवर्गीय ने भरा हुआ बता दिया है।

यही नहीं, शहर के ही विधायक महेंद्र हार्डिया ने विधानसभा में सवाल लगाकर इंदौर नगर निगम में स्वीकृत पद, कार्यरत पद एवं रिक्त पदों की जानकारी मांगी थी। यह भी पूछा था कि क्या कर्मचारियों की कमी के चलते एक ही अधिकारी को कई जगह का प्रभार सौंपा गया है।

विजयवर्गीय ने विधानसभा में दी गलत जानकारी

विजयवर्गीय ने इसका जवाब दिया कि निगम की सीमा विस्तार के चलते अधिकारियों को एक से ज्यादा प्रभार दिए गए है। सीमा क्षेत्र के हिसाब से निगम में अमले की कमी है। जैसे ही पर्याप्त अमला होगा, वैसे ही नगर निगम में अफसरों से प्रभार ले लिया जाएगा। उन्होंने नगर निगम में पदों की जानकारी भी दी है। विजयवर्गीय के मुताबिक, निगम में 6312 पद हैं, लेकिन केवल 1493 पद ही भरे हैं और 4819 पद खाली हैं। 3900 पद सफाई संरक्षकों के हैं, लेकिन ये सभी खाली हैं। जबकि, निगम में 1200 से ज्यादा सफाई संरक्षक कार्यरत है और 2400 से ज्यादा विनियमित सफाई संरक्षक सफाई का जिम्मा संभालते हैं। मंत्री ने इन सभी को निगम का कर्मचारी मानने से इनकार कर दिया।

महीनों से खाली है पद

मंत्री विजयवर्गीय ने न केवल सफाई कर्मचारियों को लेकर झूठी जानकारी दी, बल्कि मुख्य स्वच्छता (स्वास्थ्य) अधिकारी और मुख्य नगर निवेशक के खाली पदों को भी भरा बता दिया। मुख्य स्वच्छता (स्वास्थ्य) अधिकारी के पद को लेकर हाईकोर्ट साफ कर चुकी है कि इस पद पर केवल एमबीबीएस को ही नियुक्त किया जा सकता है। नगर निगम में एमबीबीएस की डिग्री का कोई अधिकारी नहीं है। ऐसे में इस पद को भी भरा बता दिया गया। इसके अलावा मुख्य नगर निवेशक का पद भी भरा हुआ बताया, जबकि महीनों से यह पद खाली है।

Subscriber

188532

No. of Visitors

FastMail