" गंदगी है तो बीमारी है सफाई है तो स्वास्थ्य है, दिया संदेश "
वाराणसी । ' हमारी काशी, स्वच्छ काशी ' का संदेश देकर गुरुवार को मणिकर्णिका तीर्थ स्थित सतुवा बाबा आश्रम के वेदपाठी बटुकों ने नमामि गंगे के साथ मिलकर आगामी पर्वों और त्योहारों के पूर्व गंगा तट, देवालयों एवं धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने की अपील की । नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला के नेतृत्व में राष्ट्रध्वज और स्वच्छता स्लोगन लिखी तख्तियों के साथ संकल्प लेकर वैदिक बटुकों ने स्वच्छता का शंखनाद किया । राजेश शुक्ला ने कहा कि गंदगी है तो बीमारी है सफाई है तो स्वास्थ्य है। गंगा तट, देव मंदिर, धार्मिक स्थल, चिकित्सालय, विद्यालय, सड़क गली, सार्वजनिक स्थलों पर साफ सफाई रहे इसलिए जनसहयोग बहुत जरूरी है उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए जन जागरुकता को बढ़ाया जा रहा है। आयोजन में प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला, सतुवा बाबा आश्रम के वेदपाठी बटुक शामिल रहे ।। रविन्द्र गुप्ता
