रामपुर संग्रामगढ़ बीआरसी केंद्र पर विरोध प्रकट करते शिक्षक
फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज प्रतापगढ़। टीईटी की अनिवार्यता को लेकर विरोध कर रहे परिषदीय विद्यालय के शिक्षकों ने बुधवार को भी हाथ में काली पटटी बांधकर सांकेतिक विरोध जताते हुए कार्य किया। वहीं रामपुर संग्रामगढ़ ब्लाक अन्तर्गत बीआरसी कार्यालय पर बुधवार को शिक्षकों ने टीईटी की अनिवार्यता को लेकर काली पटटी बांधकर सांकेतिक विरोध जताया। शिक्षकों ने कहा कि टीईटी की अनिवार्यता को लेकर विरोध प्रदर्शन और तेज किया जाएगा। इस मौके पर रेनू सिंह, अशोक पाण्डेय, विवेक तिवारी, सुनील मौर्य, विज्ञान प्रकाश, शिवराम मिश्र, देवतादीन मौर्य, साहबलाल आदि मौजूद रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
