माननीय मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण एवं भगोरिया पर्व हेतु सुगम यातायात एवं सुव्यवस्थित पार्किंग कार्य योजना
अलीराजपुर: आगामी 27 फरवरी 2026 को जिला अलीराजपुर के थाना आजाद नगर एवं उदयगढ़ क्षेत्र में माननीय मुख्यमंत्री, म.प्र. शासन का भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री आजाद नगर में चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे तथा तत्पश्चात उदयगढ़ में पारंपरिक भगोरिया मेले में सम्मिलित होंगे।
कार्यक्रम के दौरान संभावित जनसमूह एवं वाहनों की संख्या को दृष्टिगत रखते हुए अलीराजपुर यातायात पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं पार्किंग कार्ययोजना तैयार की गई है, जिससे आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
1. थाना आजाद नगर (भाबरा) क्षेत्र हेतु पार्किंग व्यवस्था
विभिन्न दिशाओं से आने वाले वाहनों हेतु निम्नानुसार पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं:
V.I.P एवं अतिविशिष्ट पार्किंग: इशाक मकरानी के भाई का खेत एवं माधव पेट्रोल पंप के सामने तौल काँटा क्षेत्र।
आम्बुआ मार्ग से आने वाले वाहन: पंचायत कार्यालय परिसर एवं गड़ी रोड तालाब के सामने निर्धारित स्थान।
कटिठवाड़ा मार्ग से आने वाले वाहन: पशुपतिनाथ मंदिर के पीछे एवं ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल परिसर।
सेजावाड़ा मार्ग से आने वाले वाहन: भगोरिया मेला स्थल —
A. हरिश भाबर का खेत
B. पूर्व दिशा स्थित अंधशाला ट्रस्ट की भूमि
C. बंद भारत पेट्रोल पंप परिसर
उदयगढ़ से आने वाले वाहन: रेस्ट हाउस के पास, इकराम पार्षद के घर के पीछे।
आमखुट मार्ग से आने वाले वाहन: भुराघाटा क्षेत्र में पार्किंग की अनुमति।
2. थाना उदयगढ़ क्षेत्र हेतु पार्किंग व्यवस्था
भगोरिया मेले के दौरान सुचारू यातायात हेतु 5 मुख्य पार्किंग केंद्र निर्धारित किए गए हैं:
V.I.P पार्किंग: बिजली डी.पी. ब्लॉक कॉलोनी (कार्यक्रम स्थल के निकट)।
जोबट एवं बोरी मार्ग: शीतला माता मंदिर के पीछे पार्किंग व्यवस्था।
राणापुर एवं आजादनगर मार्ग: बावड़ी फाटक चौराहा पर वाहनों का ठहराव।
खण्डालाराव एवं उत्ती मार्ग: BSNL टॉवर के पास स्थित खुले खेत में पार्किंग।
थांदला एवं झिरी मार्ग: घटवालिया रोड बायपास पर विशेष पार्किंग जोन।
आमजन हेतु महत्वपूर्ण निर्देश एवं अपील
सहयोग की अपेक्षा: यह व्यवस्था नागरिकों की सुविधा एवं सुरक्षा हेतु की गई है। कृपया ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करें।
अतिक्रमण मुक्त मार्ग: मुख्य मार्गों एवं संकरे रास्तों पर वाहन खड़ा न करें। गलत स्थान पर पार्क किए गए वाहनों को हटाया जा सकता है।
समय प्रबंधन: भीड़ से बचने हेतु कार्यक्रम स्थल पर समय से पूर्व पहुंचें तथा निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें।
सतर्कता: किसी भी संदिग्ध वस्तु अथवा व्यक्ति की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस सहायता केंद्र या तैनात पुलिस बल को दें।
आलीराजपुर पुलिस माननीय मुख्यमंत्री के भ्रमण एवं भगोरिया पर्व को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है। आयोजन की सफलता के लिए आमजन के सक्रिय सहयोग की अपेक्षा की जाती है।
फास्ट न्यूज इंडिया
पायल बघेल डिस्टिक इंचार्ज आलीराजपुर

