*मरदह क्षेत्र के सियरामपुर चट्टी पर पहुँचे पंकज जी महाराज । भक्तों को दिया आशीर्वाद , वैवाहिक वर्षगांठ और पुत्र रत्न प्राप्ति पर दी ढेर सारी शुभकामनाएं*
सुजीत कुमार सिंह
गाजीपुर - मरदह ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत सियरामपुर चट्टी पर आज दिन मंगलवार को जयगुरुदेव आश्रम मथुरा के (अध्यक्ष) परम पूज्य पंकज जी महाराज का आगमन हुआ । इस दौरान महाराज जी के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी । इस मौके पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा और जयकारों के साथ उनका स्वागत किया । जिसके बाद पंकज जी महाराज ने उपस्थित जनसमूह को अपना सानिध्य और आशीर्वाद प्रदान किया ।
*7वीं वैवाहिक वर्षगांठ की खुशियों में हुए , शामिल*
भ्रमण के दौरान परम पूज्य पंकज जी महाराज ने डॉ. मिथलेश चौरसिया के आवास पर पहुँचे । और इस अवसर डॉ. मिथलेश चौरसिया की सातवीं शादी की सालगिरह पर केक काटा । इस खास मौके पर महाराज जी ने स्वयं केक काटकर दंपति को सुखी और मंगलमय वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया । इस दौरान पूरा परिवार गुरु महाराज की उपस्थिति से अभिभूत नजर आया ।
*पत्रकार के पुत्र रत्न प्राप्ति पर मिला विशेष आशीर्वाद*
इसी क्रम में गाजीपुर के जिला संवाददाता सुजीत कुमार सिंह (पत्रकार) के लिए भी यह पल बेहद भावुक और हर्षोल्लास वाला रहा । विवाह के 8 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद सुजीत कुमार सिंह को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है । इसकी जानकारी होने पर पंकज जी महाराज ने बेटा आयुष्मान को गोंद में लेकर अपना विशेष आशीर्वाद दिया और सुजीत कुमार सिंह पत्रकार सहित धर्मपत्नी अंतिमा सिंह को सपरिवार बधाई दी । इस मौके पर भक्तों का लगा रहा तांता । सियरामपुर में महाराज जी के आगमन की खबर मिलते ही आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में अनुयायी पहुँचने लगे । महाराज जी ने सभी को शाकाहार और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया । इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और जयगुरुदेव संगत के सेवादार उपस्थित रहे ।

