अमेरिका सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता नई दिल्ली फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार बिहार बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये नई दिल्ली अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका नई दिल्ली पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद जम्मू-कश्मीर मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी
EPaper Join LogIn
अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

डीएम के औचक निरीक्षण से तहसील सदर में हड़कंप, अनियमितता पर अधिकारियों को कड़ी फटकार
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    24 Feb 2026 19:58 PM



तहसील सदर में डीएम का सघन निरीक्षण, कोर्ट रिकॉर्ड में गड़बड़ी पर फूटा गुस्सा

कोर्ट की पत्रावलियों में अनियमितता मिलने पर तहसीलदार सदर को लगायी कड़ी फटकार

तहसील परिसर में साफ-सफाई व शौचालय में गन्दगी मिलने पर नाजिर को लगायी कड़ी फटकार

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जनपद में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़, पारदर्शी एवं जनहितकारी बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने आज तहसील सदर का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तहसील के समस्त पटलों की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव, लंबित प्रकरणों तथा न्यायालयीन कार्यों की स्थिति का बारीकी से परीक्षण किया। जिलाधिकारी ने विभिन्न धाराओं में लंबित राजस्व पत्रावलियों, भूलेख पटल, खतौनी कक्ष, पट्टा रजिस्टर, आय एवं जाति प्रमाण पत्र पटल, सर्विस बुक, नजारत, रिकॉर्ड रूम एवं न्यायालय से संबंधित अभिलेखों का निरीक्षण किया। डीएम ने एसडीएम कोर्ट में रखी राजस्व वाद की विभिन्न धाराओं की पत्रावलियों का गहनता से निरीक्षण किया जिसमें पेशकार की कार्यप्रणाली को सही ठीक ढंग से करने का निर्देश दिया, साथ ही पूर्वान्ह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जनता दर्शन करने का निर्देश उपजिलाधिकारी सदर को दिया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में अधिवक्ता शेड के निर्माण व पानी की व्यवसथा हेतु जिलाधिकारी से अनुरोध किया जिस पर डीएम ने अधिवक्ता शेड बनवाने का आश्वासन दिया तथा उपजिलाधिकारी सदर को निर्देशित किया कि तहसील परिसर में 2 वाटर कूलर आरओ सहित लगवाया जाये। तहसीलदार सदर कोर्ट के निरीक्षण में पत्रावलियों में अनियमितता मिलने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और तहसीलदार सदर अनिल कुमार को चेतावनी देते हुये कहा कि यदि एक सप्ताह के अन्दर अभिलेख पूर्ण न पाये गये वेतन बाधित कर दिया जायेगा। साथ ही तहसील परिसर में साफ-सफाई व बने शौचालय में गन्दगी पाये जाने पर नाजिर को कड़ी फटकार लगाते हुये निर्देशित किया साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाये।
उपजिलाधिकारी न्यायिक कोर्ट का निरीक्षण किया और कोर्ट की पत्रावलियों का गहनता से अवलोकन किया गया। डीएम ने तहसील में बने अभिलेखागार का निरीक्षण किया जिसमें अग्निशमन यंत्र ठीक नही पाया गया जिसे सही कराने के निर्देश दिये। अन्त में जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सदर व अन्य अधिकारियों को निर्देशित किया जो भी कमियां पायी गयी है एक सप्ताह के अन्दर दुरूस्त कराकर अवगत करायें। जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि न्यायालयीन कार्यों में लापरवाही, अनियमितता और पारदर्शिता की कमी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि न्यायिक प्रक्रिया में समयबद्धता एवं निष्पक्षता बनाए रखना प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी का नैतिक और प्रशासनिक दायित्व है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188517

No. of Visitors

FastMail

अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी