फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ में रमज़ान के मुक़द्दस महीने के दौरान एक ख़ुशनुमा और प्रेरणादायक दृश्य सामने आया, जब पीर ज़मीर अहमद के भतीजे मुहम्मद इस्माईल ने महज़ 9 साल की उम्र में अपना पहला रोज़ा रखा। कम उम्र में रोज़े की शुरुआत को क्षेत्र के लोगों ने बच्चों में दीनी तालीम और नेक संस्कारों की मज़बूत बुनियाद बताया। परिवार के बुज़ुर्गों के मुताबिक़, मुहम्मद इस्माईल बचपन से ही नमाज़ और दीनी तालीम में रुचि रखता है। पहले रोज़े के मौके पर घर में ख़ास दुआओं का आयोजन किया गया, जिसमें रिश्तेदारों और मोहल्ले के लोगों ने शिरकत कर बच्चे के हौसले की सराहना की। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने दुआ की कि अल्लाह तआला मुहम्मद इस्माईल को सेहत, इल्म और नेक अमल की राह पर आगे बढ़ाए। इस पहल से इलाके के अन्य बच्चों को भी रोज़ा और इबादत की तरफ़ रुझान बढ़ाने की प्रेरणा मिली है। यह जानकारी आरिफ अली द्वारा दी गई। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
