उत्तर प्रदेश प्रयागराज से बड़ी खबर हंडिया तहसील अंतर्गत थाना सरायममरेज के जंघई चौकी क्षेत्र के चंपापुर-खेमपट्टी गांव से आज अयोध्या धाम के लिए श्रद्धालुओं का एक विशेष जत्था रवाना हुआ। इस यात्रा का आयोजन अरुण दुबे द्वारा उनके निजी आवास से किया गया जिसमें गांव और क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु शामिल रहे और वही उनके आवास पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे ज्ञानपूर के भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. अजय शुक्ला जो पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य भी रह चुके हैं, और वहीं मुख्य अतिथि को अरुण दुबे ने माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया और वहीं पर मुख्य अतिथि अजय शुक्ला ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि अरुण दुबे के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में पैसा सबके पास होता है, लेकिन धर्म-कर्म और समाज सेवा में आगे आने का साहस हर किसी के पास नहीं होता। उन्होंने बताया कि अरुण दुबे न केवल धार्मिक यात्राओं का आयोजन कर रहे हैं, बल्कि गरीब बहनों को सिलाई मशीन और जरूरतमंद बच्चों को साइकिलें भी वितरित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज के दौर में एक गरीब परिवार के लिए ₹10,000 की साइकिल मिलना वैसा ही है जैसे किसी के लिए फॉर्च्यूनर गाड़ी मिलना। डॉ. शुक्ला ने यह भी जानकारी दी कि अयोध्या में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से समन्वय किया है। दर्शन व्यवस्था के लिए वहां एक इंस्पेक्टर और सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। कार्यक्रम के दौरान डॉ. अजय शुक्ला ने एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि वे वर्ष 1994 से सक्रिय राजनीति में हैं और 2027 के विधानसभा चुनाव में अपनी उम्मीदवारी पेश करेंगे। उन्होंने मंच से क्षेत्रवासियों का आशीर्वाद भी मांगा। चंपापुर की पावन धरती से अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ यह जत्था जहां धार्मिक आस्था का प्रतीक है, वहीं समाज सेवा और राजनीतिक सक्रियता का भी संदेश दे रहा है। प्रयागराज से डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज प्रदीप मिश्रा फास्ट न्यूज़ इंडिया

20260224185153566635132.mp4
20260224185258534513146.mp4
20260224185446831656302.mp4
20260224185523857135543.mp4
20260224185558263770226.mp4
20260224185719268260154.mp4
202602241857386593783.mp4
20260224185739315276044.mp4
20260224185928824653203.mp4
20260224185945465331118.mp4
20260224185954340846417.mp4