अमेरिका सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता नई दिल्ली फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार बिहार बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये नई दिल्ली अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका नई दिल्ली पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद जम्मू-कश्मीर मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी
EPaper Join LogIn
अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 10 हजार घूस लेते एमओ गिरफ्तार
Link
  • 151116363 - LALU YADAV 0 0
    24 Feb 2026 13:33 PM

 भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलते हुए निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। निगरानी की टीम निगरानी डीएसपी अखिलेश कुमार और कृपाल चंद्र जायसवाल के नेतृत्व में टीम ने समस्तीपुर जिला के विद्यापतिनगर और उजियारपुर प्रखंड के प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (एम ओ ) राजेश कुमार भगत को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी एमओ के दलसिंहसराय के काली चौक स्थित किराए के आवास से की गई है।

अतिरिक्त आवंटन के बदले मांगी थी रिश्वत

 मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) के दुकानदारों से जुड़ा है। विद्यापतिनगर प्रखंड के मनियारपुर पंचायत निवासी स्व स्व रामसेवक सिंह के पुत्र डीलर राम इकबाल सिंह ने निगरानी विभाग को शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि एमओ राजेश कुमार भगत राशन के अतिरिक्त आवंटन और उठाव की प्रक्रिया को सुचारू रखने के एवज में कुल 31,000 रुपये की रिश्वत की मांग कर रहे थे। निगरानी विभान ने 23 फरवरी को डीलर के आवेदन का सत्यापन करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर सोमवार की रात से ही जाल बिछाकर मंगलवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया।

किस्तों में तय हुआ था सौदा

भ्रष्टाचार के इस खेल में रिश्वत की राशि किस्तों में तय की गई थी। बताया जा रहा है कि रिश्वत की पहली किस्त का भुगतान पांच दिन पूर्व ही किया जा चुका था। मंगलवार को दूसरी किस्त के रूप में 10,000 रुपये का भुगतान होना तय था। जैसे ही डीलर ने काली चौक स्थित आवास पर एमओ को केमिकल युक्त नोटों की गड्डी थमाई, पहले से घेराबंदी कर रही निगरानी की टीम ने उन्हें दबोच लिया।

इलाके में मचा हड़कंप

गिरफ्तारी के बाद निगरानी की टीम एमओ राजेश कुमार भगत को अपने साथ पटना ले गई है, जहां कागजी कार्रवाई के बाद उन्हें विशेष कोर्ट में पेश किया जाएगा। राजेश कुमार भगत के पास विद्यापतिनगर के साथ-साथ उजियारपुर प्रखंड का भी अतिरिक्त प्रभार था। इस बड़ी कार्रवाई के बाद प्रखंड मुख्यालय से लेकर जिला प्रशासन तक में हड़कंप मच गया है। खास तौर पर आपूर्ति विभाग के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच इस कार्रवाई को लेकर दिन भर चर्चा बनी रही।

20260224133101496666346.mp4

20260224133119117568110.mp4

20260224133200377465763.mp4

2026022413322949646316.mp4

Subscriber

188532

No. of Visitors

FastMail