अमेरिका सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता नई दिल्ली फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार बिहार बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये नई दिल्ली अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका नई दिल्ली पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद जम्मू-कश्मीर मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी
EPaper Join LogIn
अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

देह व्यापार से बहनों ने कमाया खूब पैसा, झुग्गी से निकलकर खरीद लिया आलीशान विला
  • 151168597 - RAJESH SHIVHARE 0 2
    24 Feb 2026 13:25 PM



दो सगी बहनें पहले स्पा सेंटर पर काम करती थीं। फिर ब्लैकमेल कर देह व्यापार के धंधा में धकेलने का काम करने लगीं। देह व्यापार से दोनों ने इतना पैसा कमाया कि एक झुग्गी से निकलकर आलीशान विला खरीद लिया। Crime:मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में रहने वाली दो युवतियों ने तीन लोगों पर आरोप लगाते हुए बागसेवनिया थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद सामने आया देह व्यापार का चौंकाने वाला मामला। दोनों का कहना है कि पहले भरोसा जीता, फिर नौकरी और साथ रहने का लालच देकर उन्हें जाल में फंसाया। नशा देकर दुष्कर्म किया और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। थाना प्रभारी अमित सोनी ने बताया कि दोनों मामलों में दुष्कर्म, धमकी और अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर चंदन यादव, अमरीन उर्फ माहीरा और उसकी छोटी बहन आफरीन को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

देह व्यापार से कमाया खूब पैसा

आरोपी दोनों युवतियां पहले स्पा सेंटर पर काम करती थीं। चंदन के संपर्क में आकर ब्लैकमेल कर देह व्यापार के धंधा में धकेलने का काम करने लगीं। देह व्यापार से दोनों ने इतना पैसा कमाया कि एक झुग्गी से निकलकर आलीशान विला खरीद लिया। अमरीन और आफरीन नाम की ये बहनें लग्जरी लाइफ स्टाइल जीती थीं। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया सोमवार को पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां पीड़िताओं के परिजनों ने उन पर हमला करने की कोशिश की। छत्तीसगढ़ निवासी 30 वर्षीय ब्यूटीशियन ने पुलिस को बताया कि 31 दिसंबर 2024 को शाहपुरा स्थित एक होटल में जन्मदिन पार्टी के दौरान आफरीन उर्फ महीरा से मुलाकात हुई थी। बातचीत बढ़ी और दोनों एक साथ रहने लगीं। बाद में वे बागसेवनिया क्षेत्र में रहने वाली उसकी बहन अमरीन के संपर्क में आई और उसके घर शिफ्ट हो गई। अगस्त 2025 में अमरीन के करीबी चंदन यादव ने दुष्कर्म किया।

फिक्स नौकरी का झांसा दिया

टीआई ने बताया कि सोमवार को इसी केस में दूसरी युवती भी सामने आई है। उसने पुलिस को बताया कि वह शादी-पार्टियों में वेटर का काम करती थीं। 2025 में दीपावली के दिन निजी मॉल के पास उसकी मुलाकात अमरीन से हुई। फिर उसने फिक्स इनकम वाली नौकरी का झांसा देकर उसे अपने घर काम पर रख लिया। शुरुआत में वह अशोका गार्डन स्थित अपने घर से बस से आना-जाना करती थी, लेकिन दो महीने बाद उसे अमरीन के घर में ही रहने के लिए कहा गया। चंदन यादव अमरीन का लिवइन पार्टनर है। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि अमरीन के कहने पर चंदन भी धर्म बदल चुका है. लेकिन उसने नाम नहीं बदला। चंदन अलग-अलग स्थानों पर आए दिन दुष्कर्म करता था और अमरीन उसका खुला समर्थन करती थी। अमरीन के कहने पर चंदन ही उसे कम कपड़ों में पब लेकर जाता था और दूसरे पुरुषों से दोस्ती कर संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता था। जनवरी में वह अपने रिश्तेदारों के पास गई युवती का कहना है कि उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया गया। नवंबर 2025 में गांधी नगर क्षेत्र में चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप भी लगाया गया है। इसके बाद दिसंबर में उसे अहमदाबाद ले जाकर भी गलत काम किया गया। इसके बाद वह डर के मारे जनवरी 2026 में वह भोपाल छोड़कर अपने रिश्तेदारों के पास चली गई थी।

तीन युवकों ने किया दुष्कर्म

आरोप लगाते हुए बताया, घर में चंदन यादव ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में चानू और यासिर नाम के युवकों ने भी अलग-अलग समय पर उसके साथ गलत काम किया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि बाद में उस पर देह व्यापार के लिए दबाव डाला गया। पुलिस ने बताया कि दोनों की शिकायत पर कार्रवाई जारी है। राजेश शिवहरे ब्यूरो चीफ मैगजीन 151168597



Subscriber

188517

No. of Visitors

FastMail

अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी