रिपोर्टर - सुजीत कुमार सिंह
प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न
नवनिर्वाचित (जिलाध्यक्ष) अभिषेक सिंह ने अन्याय व जूर्म के खिलाफ आवाज उठाने वाले पत्रकारों के सहयोग करने का लिया संकल्प
खबर गाज़ीपुर जिले से है । जहां आज जिला पंचायत सभागार में रविवार को 'प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन' का भव्य शपथ ग्रहण एवं परिचय पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम में प्रादेशिक और जिला स्तरीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया । जहाँ पत्रकारों के हितों और सुरक्षा पर गंभीर चर्चा हुई । इस कार्यक्रम में नई कार्यकारिणी की घोषणा के दौरान (वरिष्ठ पत्रकार) अभिषेक कुमार सिंह को जिलाध्यक्ष और वसीम रज़ा को जिला महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई । वही प्रदीप शर्मा को सह सचिव, इसके साथ ही अनिल कुमार व शिवेश कुमार पाण्डेय 'पंकज' को उपाध्यक्ष सहित सुजीत कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष व सुनील गुप्ता को आय -व्यय निरीक्षक के रूप में शपथ दिलाई गई । जिला कार्यकारिणी में प्रभाकर सिंह , सुनील सिंह को शपथ दिलाकर परिचय पत्र वितरित किए गए । इस कार्यक्रम में उपस्थित यशवन्त सिंह (एडिटर इन चीफ़ , भड़ास मीडिया ): मुख्य अतिथि के रूप में उन्होंने वर्तमान दौर में पत्रकारिता की उपयोगिता पर प्रकाश डाला और जनपद के पत्रकारों का मार्गदर्शन करते हुए , निर्भीक पत्रकारिता का आह्वान किया । जबकि सरिता अग्रवाल (अध्यक्ष) नगर पालिका परिषद गाजीपुर ने कहा कि पत्रकार जहाँ कमियों को उजागर करते हैं , वहीं उन्हें विकास कार्यों को भी सकारात्मक लेखनी से प्रोत्साहित करना चाहिए । इस मौके पर राजकुमार सिंह (जिलाध्यक्ष) अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा गाजीपुर ने कहा कि पत्रकारों के जोखिम भरे काम को देखते हुए , सरकार से उनके लिए मानदेय और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की पुरजोर व्यवस्था करना चाहिए । जबकि कार्यक्रम के दौरान शशिकांत मिश्र (प्रदेश अध्यक्ष) ने कहा कि बलिया और गाज़ीपुर के पत्रकारों के बीच भाईचारे और एकजुटता पर बल दिया । वही नवनियुक्त (जिला अध्यक्ष) अभिषेक कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि एसोसिएशन जनपद के पत्रकारों के मान -सम्मान और हितों के लिए "सुरक्षा कवच" की तरह कार्य करेगा । उन्होंने घोषणा किया कि संगठन जल्द ही पत्रकारों की सुरक्षा के लिए बीमा योजना लागू करने की दिशा पर कार्य करेगा । इस कार्यक्रम में डॉ. डीपी सिंह ने गायकी के माध्यम से पत्रकार और चिकित्सकों के संबंधों को रेखांकित किया । जबकि समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी कुंवर वीरेंद्र सिंह सहित रक्तवीर शीर्षदीप , गायक राकेश कुमार और कुशल संचालक संजीव अरुण सहित सभी मंचासीन अतिथियों को स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया गया । इस कार्यक्रम के अंत में (मंडल अध्यक्ष) विनोद कुमार पाण्डेय ने नई टीम को बधाई दिया । वही कार्यक्रम का सफल संचालन संजीव अरुण ने किया और अंत में जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया । देखे गाजीपुर से सुजीत कुमार सिंह की रिपोट
बाईट - यशवन्त सिंह (एडिटर इन चीफ़) भड़ास मीडिया गाज़ीपुर ।
20260222211536416256038.mp4
20260222211539385378674.mp4


20260222212105342442180.mp4