अमेरिका सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता नई दिल्ली फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार बिहार बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये नई दिल्ली अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका नई दिल्ली पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद जम्मू-कश्मीर मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी
EPaper Join LogIn
अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

प्रदेश में महिलाओं का बहुत ही सम्मान है, बेटियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता-सतीश महाना
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    22 Feb 2026 20:12 PM



विधानसभा अध्यक्ष द्वारा प्रतापगढ़ में स्पार्क विश्वविद्यालय का शिलान्यास

फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने आज यहां प्रतापगढ़ से लगभग 15 किमी दूर नगर पंचायत गड़वारा अन्तर्गत राजापुर वार्ड में स्पार्क विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। प्रारम्भ में उन्होने शिलान्यास शिलापट्ट का अनावरण, दीप प्रज्जवलन एवं सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शिलान्यास कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने अपने सम्बोधन में महिला शिक्षा पर विशेष बल देते हुये बेटियों तथा बेटो की शिक्षा में फर्क न करने की अपील की। उन्होने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य संस्कारयुक्त शिक्षा होनी चाहिये जिसमें समाज सेवा की भावना निहित हो, ऐसी शिक्षा से हम अपने बच्चो को संस्कार दे सकते है जिससे वे आगे चलकर अपने जीवन में उतारें। उन्होने कहा कि हमारे प्रदेश में महिलाओं का बहुत सम्मान है, उन्हें देवी के रूप से सुशोभित किया जाता है। उन्होने कहा कि आज का युग आधुनिक टेक्नोलाजी का है हमें टेक्नोलाजी के साथ समन्वय स्थापित कर आगे बढ़ना है। हममे सुनने की क्षमता होनी चाहिये, हमे गम्भीरता पूर्वक अपना-अपना दायित्व निभाना होगा। मन मस्तिष्क पर कन्ट्रोल करने की दिशा में शिक्षा का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होने आयोजक अरविन्द श्रीवास्तव, उनकी पत्नी नीलिमा श्रीवास्तव, अंजनी सिंह व साकेत परिवार की सराहना करते हुये कहा कि महिला विश्वविद्यालय समाज को मजबूत दिशा देगा और हम उन ऊॅचाईयों पर पहुॅचेगे जहां से हमारे देश को विश्व गुरू होने का सम्मान था। उन्होने कहा कि किसी भी संस्था, समाज तथा परिवार की नींव मजबूत होगी तभी हम अपने उद्देश्यों को प्राप्त कर सकते है और ऊॅचाईयो पर पहुॅच सकते है। उन्होने साकेत महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की तथा कहा कि यह महिला विश्वविद्यालय प्रदेश का प्रथम महिला विश्वविद्यालय होगा। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष को आयोजकों द्वारा प्रतीक चिन्ह, अंगवस्त्र व मार्ल्यापण कर सम्मानित किया गया।
समारोह की अध्यक्षता पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह ‘‘मोती सिंह’’ ने की। उन्होने विधानसभा अध्यक्ष के कार्यो की सराहना करते हुये कहा कि उनके द्वारा जिस प्रकार विधानसभा की कार्यवाही का संचालन किया जाता है वह अद्वितीय है। उन्होने महिला विश्वविद्यालय के आयोजक अरविन्द श्रीवास्तव तथा साकेत परिवार को इस पुनीत कार्य के लिये बधाई दी। समारोह में विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य अपने सम्बोधन कहा कि महिलाओं की शिक्षा के सम्बन्ध में शून्य से शिखर तक पहुॅचने की जो कल्पना थी वह आज साकार हो रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने अपने सम्बोधन में कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी की सोच महिलाओं के शिक्षा को बढ़ाने के प्रति है उस दिशा में यह महिला विश्वविद्यालय मील का पत्थर साबिता होगा। कार्यक्रम में जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने शिक्षा पर विशेष बल देते हुये कहा कि विद्या धन सभी धनों से प्रधान है, ज्ञान ही सबसे महत्वपूर्ण तत्व है जो सुख का मूल आधार है। यह महिला विश्वविद्यालय शिक्षा की दिशा में बहुत ही अच्छी पहल सावित होगा। कार्यक्रम का सफल संचालन पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी ने किया।
समारोह में शिक्षक एमएलसी उमेश द्विवेदी, विधायक विश्वनाथगंज जीत लाल पटेल, नगर पालिका परिषद बेल्हा की अध्यक्ष प्रेमलता सिंह, प्रभारी पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र लाल, पूर्व विधायक बृजेश सौरभ, पूर्व विधायक रानीगंज अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा, वरिष्ठ भाजपा नेता शिव प्रकाश मिश्र सेनानी, पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष सिन्धुजा मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष गड़वारा के प्रतिनिधि सचिन सिंह शोलू, अपर महाअधिवक्ता कार्तिकेय शरण, एमएलसी प्रतिनिधि राय साहब सिंह, पूर्व काबीना मंत्री मोती सिंह प्रतिनिधि विनोद पाण्डेय, नगर पालिका परिषद बेल्हा अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल विक्रम सिंह तथा दिनेश सिंह, हर्षित श्रीवास्तव, क्षितिज श्रीवास्तव, रूचि केसरवानी, पिंकी दयाल, रोशन लाल ऊमरवैश्य एवं भाजपा के पदाधिकारी, व्यापार/उद्योग मण्डल के पदाधिकारी, लायन्स क्लब हर्ष, गौरव एवं शक्ति के पदाधिकारी व क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं साकेत महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा गणेश वन्दना, सरस्वती वन्दना, सांई वन्दना एवं स्वागत गीत एवं राष्ट्र गीत प्रस्तुत किया गया जिसकी भूरि-भूरि सराहना हुई। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188511

No. of Visitors

FastMail

अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी