नवनिर्वाचित (जिलाध्यक्ष) अभिषेक सिंह ने अन्याय व जूर्म के खिलाफ आवाज उठाने वाले पत्रकारों के सहयोग करने का लिया संकल्प
गाज़ीपुर । जिला पंचायत सभागार में रविवार को 'प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन' का भव्य शपथ ग्रहण एवं परिचय पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम में प्रादेशिक और जिला स्तरीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया । जहाँ पत्रकारों के हितों और सुरक्षा पर गंभीर चर्चा हुई । इस कार्यक्रम में नई कार्यकारिणी की घोषणा के दौरान (वरिष्ठ पत्रकार) अभिषेक कुमार सिंह को जिलाध्यक्ष और वसीम रज़ा को जिला महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई । वही प्रदीप शर्मा को सह सचिव, इसके साथ ही अनिल कुमार व शिवेश कुमार पाण्डेय 'पंकज' को उपाध्यक्ष सहित सुजीत कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष व सुनील गुप्ता को आय -व्यय निरीक्षक के रूप में शपथ दिलाई गई । जिला कार्यकारिणी में प्रभाकर सिंह , सुनील सिंह को शपथ दिलाकर परिचय पत्र वितरित किए गए । इस कार्यक्रम में उपस्थित यशवन्त सिंह (एडिटर इन चीफ़, भड़ास मीडिया ): मुख्य अतिथि के रूप में उन्होंने वर्तमान दौर में पत्रकारिता की उपयोगिता पर प्रकाश डाला और जनपद के पत्रकारों का मार्गदर्शन करते हुए , निर्भीक पत्रकारिता का आह्वान किया । जबकि सरिता अग्रवाल (अध्यक्ष) नगर पालिका परिषद गाजीपुर ने कहा कि पत्रकार जहाँ कमियों को उजागर करते हैं, वहीं उन्हें विकास कार्यों को भी सकारात्मक लेखनी से प्रोत्साहित करना चाहिए । इस मौके पर राजकुमार सिंह (जिलाध्यक्ष) अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा गाजीपुर ने कहा कि पत्रकारों के जोखिम भरे काम को देखते हुए , सरकार से उनके लिए मानदेय और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की पुरजोर व्यवस्था करना चाहिए । जबकि कार्यक्रम के दौरान शशिकांत मिश्र (प्रदेश अध्यक्ष) ने कहा कि बलिया और गाज़ीपुर के पत्रकारों के बीच भाईचारे और एकजुटता पर बल दिया । वही नवनियुक्त (जिला अध्यक्ष) अभिषेक कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि एसोसिएशन जनपद के पत्रकारों के मान -सम्मान और हितों के लिए सुरक्षा कवच की तरह कार्य करेगा । उन्होंने घोषणा किया कि संगठन जल्द ही पत्रकारों की सुरक्षा के लिए बीमा योजना लागू करने की दिशा पर कार्य करेगा । इस कार्यक्रम में डॉ. डीपी सिंह ने गायकी के माध्यम से पत्रकार और चिकित्सकों के संबंधों को रेखांकित किया । जबकि समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी कुंवर वीरेंद्र सिंह सहित रक्तवीर शीर्षदीप, गायक राकेश कुमार और कुशल संचालक संजीव अरुण सहित सभी मंचासीन अतिथियों को स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया गया । इस कार्यक्रम के अंत में (मंडल अध्यक्ष) विनोद कुमार पाण्डेय ने नई टीम को बधाई दिया । वही कार्यक्रम का सफल संचालन संजीव अरुण ने किया और अंत में जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया । इस मौके पर मंटू प्रधान, राजेश सिंह, सुधीर प्रधान, राजकुमार सिंह, विशाल चौरसिया , सुनील यादव, मोहन तिवारी, इकरार, आसिफ, कृपा शंकर सिंह, संजय सिंह, इंद्र बहादुर सिंह, विनीत कुमार दुबे, पवन मिश्रा, अनिल उपाध्याय, शशिकांत तिवारी, मुकेश उपाध्याय, (वरिष्ठ पत्रकार) सिंहासन सिंह यादव, फूलचंद सिंह एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे । रिपोट - सुजीत कुमार सिंह 151164525


