जेठवारा। क्षेत्रीय मीडिया कर्मियों की सुविधा के लिए नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह में अमर जनता इंटर कॉलेज के बगल आवश्यक उपकरणों से सुसज्जित मीडिया कार्यालय का उद्घाटन वरिष्ठ पत्रकार मतेंद्र कीर्ति एवं चेयरमैन अशोक कुमार मुन्ना यादव ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। इस मौके पर कार्यालय प्रभारी धर्मेंद्र पटेल तथा पत्रकार डॉ बी एल पटेल ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। चेयरमैन ने कटरा गुलाब सिंह में मीडिया कार्यालय खुलने पर खुशी का इजहार करते हुए कहा कि कार्यालय में पत्रकार बंधुओं की सुविधा के लिए फर्नीचर सहित सभी जरूरी चीजें उनके द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यालय के जरिए आम आदमी भी निजी और सार्वजनिक समस्याओं के लिए पत्रकारों से संपर्क कर सकेगा और वह स्वयं भी क्षेत्र के विकास के संबंध में पत्रकार साथियों से कार्यालय आकर नियमित संवाद करते रहेंगे। नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार उर्फ मुन्ना यादव, विधायक प्रतिनिधि रॉबिन पटेल, रानीगंज विधायक के मीडिया प्रभारी सूरज मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार मितेंद्र कीर्ति, राजीव नयन मिश्र, प्रभाकर राय, अंबुज शर्मा, कल्लन कुरैशी, प्रशांत दुबे, अमित एडवोकेट, मोहम्मद अनीस, भयहरण संवाद संपादक बालेंद्र प्रताप सिंह, जगनारायण अग्रहरि, मनीराम पटेल, बाबा तेज बहादुर सिंह, महेश सिंह, मुंबई सभासद जगत बहादुर पटेल, घनश्याम उर्फ पप्पू अग्रहरि, अखिल सिंह, पिंटू, मुकेश प्रताप सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। रिपोट - मोहद अनीश 151140893
