खेरागढ़ के बस्ती का मोहल्ला क्षेत्र में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। महिलाएं और बच्चे सबसे ज्यादा शिकार हो रहे हैं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।
ब्लॉक स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अनुसार, प्रतिदिन लगभग 50 से 60 लोग कुत्ते के काटने के बाद टीकाकरण के लिए पहुंच रहे हैं, जिनमें बच्चों की संख्या अधिक है।
स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक ने बताया कि कुत्ता काटने की स्थिति में सबसे पहले घाव को अच्छी तरह साबुन और साफ पानी से धोना चाहिए। इसके बाद बिना देरी किए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर एंटी-रेबीज टीकाकरण अवश्य लगवाना चाहिए।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़ने और समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। रिपोट - शाहरुख़ बेग 151188410