EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

भिंड पुलिस ने दो आरोपीयों को अवैध राउंड के साथ किया गिरफ्तार
Link
  • 151186615 - KAPIL TRIPATHI 54 66
    22 Feb 2026 06:57 AM



भिंड – सिटी कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सिटी कोतवाली पुलिस ने अवैध कारतूस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

मध्य प्रदेश पुलिस के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई। यह अभियान पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक एवं नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन राजपूत के मार्गदर्शन में अवैध हथियार एवं कारतूस रखने/बेचने वालों के विरुद्ध चलाया जा रहा है।

घटना का विवरण

दिनांक 21/02/2026 को थाना सिटी कोतवाली, जिला भिंड को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति सफेद रंग की अर्टिगा कार में सवार होकर चंबल कॉलोनी में अवैध कारतूस बेचने की फिराक में खड़े हैं।

सूचना की पुष्टि कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने चंबल कॉलोनी में बताए गए स्थान पर पहुंचकर बरगद के पेड़ की आड़ में खड़ी सफेद रंग की अर्टिगा वाहन को घेराबंदी कर पकड़ा। वाहन की ड्राइवर और कंडक्टर सीट पर बैठे दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई।

जप्तशुदा माल

  • .315 बोर के 60 राउंड

  • 12 बोर के 30 राउंड

  • अर्टिगा कार (क्रमांक MP07ZW615)

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है देखे भिंड से कपिल त्रिपाठी की रिपोर्ट

20260222065636667133623.mp4

20260222065654878840058.mp4



Subscriber

188507

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन