इटियाथोक /गोंडा रोडवेज बस से टकराकर बाइक सवार दो युवकों की कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई ग्राम धनौली कोतवाली देहात के दीपांशु 18 व आकाश 19 मोटरसाइकिल से बलरामपुर से वापस घर लौट रहे थे जैसे ही वे कुआना डिपो के पास पहुंचे गोंडा की तरफ से आ रही एक रोडवेज बस से टकराकर बाइक सहित बस के नीचे चले गए हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों चचेरे भाई हैं। बताया जाता है कि वह बलरामपुर एक बारात में गए थे। वहीं से वापस लौट रहे थे जल्दी घर पहुंचने के चक्कर में हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है थाना अध्यक्ष शेषमणि पांडे ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। रिपोर्ट पवन कुमार द्विवेदी
