खबर गाजीपुर जिले से है । जहां जनपद के मरदह क्षेत्र में आज आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ , जब मानव मिलन के संस्थापक और 'नेपाल केसरी' के रूप में विख्यात राष्ट्र संत डॉ. श्री मणिभद्र मुनि जी महाराज का आगमन हुआ । जानकारी के अनुसार मरदह क्षेत्र में स्थित माहेश्वरी पैलेस में आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा । जो डॉ. मणिभद्र मुनि जी महाराज के आगमन पर स्थानीय भक्तों और गणमान्य नागरिकों ने फूल -मालाओं और जयकारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया । जबकि मणिभद्र मुनि जी महाराज जी ने पिछले कई वर्षों से अहिंसा , करुणा और 'मानव मिलन' का संदेश लेकर देश- दुनिया की पदयात्रा कर रहे हैं । उनकी उपस्थिति से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है । वही मानवता और एकता पर जोर देते हुए , माहेश्वरी पैलेस में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए , महाराज श्री ने कहा कि धर्म का वास्तविक अर्थ इंसान को इंसान से जोड़ना है । उन्होंने आपसी भाईचारे , व्यसन मुक्ति और शाकाहार को जीवन में अपनाने पर बल दिया ।
डॉ. मणिभद्र मुनि ने कहा की मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। जब तक हृदय में करुणा नहीं, तब तक साधना अधूरी है।
जबकि मानव मिलन संस्थापक (नेपाली केसरी) डॉ. श्री मणिभद्र मुनि जी महाराज का उद्देश्य है कि विश्व शांति और 'मानव मिलन' का प्रचार हो । वही महाराज श्री की सादगी और आध्यात्मिक दर्शन ने लोगों को बेहद प्रभावित किया । इस अवसर पर श्री पुनीत मुनि जी महाराज एवं श्री सुरेश मुनि जी महाराज भी मौजूद रहे । वही क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक संगठनों और श्रद्धालु परिवारों ने महाराज श्री से आशीर्वाद प्राप्त किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया । देखे गाजीपुर से सुजीत कुमार सिंह की रिपोट
बाईट - मंजीत जी सेवक मरदह गाजीपुर ।
2026022121300653720426.mp4

20260221213034035722118.mp4
20260221213251947610585.mp4
