उत्तर प्रदेश प्रयागराज से बड़ी खबर
प्रयागराज। हंडिया तहसील परिसर में शनिवार को ‘यादव जी की लवस्टोरी’ फिल्म के विरोध में यादव समाज के लोगों ने वीर अहीर सेना के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश शासन को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी हंडिया को सौंपते हुए फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।
इस दौरान वीर अहीर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरजीत यादव ने कहा कि फिल्म का ट्रेलर जारी होने के बाद से ही यादव समाज की भावनाओं को आहत करने का कार्य किया गया है। उनका आरोप है कि फिल्म में समाज की छवि को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है, जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि 27 फरवरी को प्रस्तावित रिलीज से पहले ही फिल्म पर प्रतिबंध लगाया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मांगों पर विचार नहीं किया गया तो यादव समाज सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य होगा, जिसकी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी।
प्रदर्शन के दौरान अमित यादव विकास , कृष्णा यादव, हेमन्त यादव, योगेश यादव, विजय यादव, मुकेश यादव, सुशील यादव, रामचंद्र यादव, अरुण यादव, कमलेश यादव, बब्बू यादव (प्रधान), विकास यादव (प्रधान), अमित यादव, अजीत यादव, शनि यादव, राजू यादव, कार्तिकेत यादव, कुंजबिहारी यादव, मोनू यादव, प्रदीप यादव, अरविंद यादव, संदीप यादव और अभय राज यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। देखे प्रयागराज से प्रदीप मिश्रा की रिपोट

202602212134473725536.mp4
20260221213641042250153.mp4
20260221214310030261036.mp4
20260221214324143677673.mp4
20260221214337168433011.mp4
20260221214421777344447.mp4
20260221214501472368500.mp4