यूपी प्रतापगढ़। धान की बिक्री के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराने वाले किसानों की खरीद न होने तथा लालगंज चौक पर अतिक्रमण की समस्या से नाराज अधिवक्ताओं ने शनिवार को तहसील परिसर में नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने प्रदेश सरकार से अधिवक्ता सुरक्षा कानून को लेकर विधेयक लाने की मांग भी जोर-शोर से उठाई। समस्याओं को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी व महामंत्री हरिश्चंद्र पाण्डेय के संयुक्त नेतृत्व में अपर जिलाधिकारी आदित्य प्रजापति को सौंपा गया। रूरल बार के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने लालगंज नेशनल हाइवे चौक पर वाहनों सहित अन्य अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासन से विशेष अभियान चलाने की मांग की। वहीं संघ अध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी ने एडीएम को अवगत कराया कि पोर्टल में दिक्कतों के कारण अब तक ऑनलाइन पंजीकरण कराने वाले किसानों का धान क्रय नहीं हो सका है, जिससे किसानों में भारी नाराजगी है। ज्ञापन में हाल ही में प्रदेश के रामपुर, बाराबंकी व फतेहपुर में अधिवक्ताओं की हत्याओं का हवाला देते हुए प्रदेश सरकार से अधिवक्ता सुरक्षा कानून पर विधेयक लाने की मांग की गई। अधिवक्ताओं ने समाधान दिवस में भी अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। अपर जिलाधिकारी आदित्य प्रजापति ने ज्ञापन पर समुचित कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए अधिवक्ताओं को शांत कराया। देखे प्रतापगढ़ से विशाल की ख़ास रिपोर्ट

20260221193310835238232.mp4
20260221193442613483463.mp4