फास्ट न्यूज़ इंडिया मध्य प्रदेश पिछोर। थाना पिछोर पुलिस ने तीन साल पुराने प्रकरण में फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले के निर्देशन तथा एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में थाना पिछोर द्वारा स्थाई वारंटियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 21/02/2026 को आरसीटी क्रमांक 7981032 में फरार स्थाई वारंटी रहीश पुत्र कैलाश आदिवासी, उम्र 25 वर्ष, निवासी बंडा थाना पिछोर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी पिछले तीन वर्षों से फरार चल रहा था, जिसकी पुलिस द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी पिछोर निरीक्षक नीत सिंह, सउनि अरविन्द सागर, आरक्षक क्रमांक 425 धर्मेन्द्र सिंह लोधी, आरक्षक क्रमांक 1039 भूपेन्द्र सिंह एवं आरक्षक क्रमांक 1026 प्रदीप नरवरिया की सराहनीय भूमिका रही। राजू जाटव 151173825
