वाराणसी । सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के वाराणसी क्षेत्र के अंतर्गत दिनांक 21 फरवरी 2026 को द एलेंस होटल, ककरमत्ता में मेगा रिटेल आउटरीच प्रोग्राम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप महाप्रबंधक (DGM) श्री रंजीत सिंह रहे। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक श्री रणविजय सिंह सहित बैंक के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं विभिन्न शाखाओं के शाखा प्रमुख उपस्थित रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में खुदरा ग्राहकों, व्यापारियों, वेतनभोगी कर्मचारियों, गृहिणियों तथा स्वरोजगार से जुड़े व्यक्तियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उपस्थित ग्राहकों को बैंक की विभिन्न रिटेल योजनाओं जैसे होम लोन, पर्सनल लोन, वाहन ऋण, एजुकेशन लोन, गोल्ड लोन, ओवरड्राफ्ट सुविधाएं एवं अन्य उपभोक्ता ऋण योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कैंप के दौरान कुल ₹42 करोड़ के रिटेल ऋण स्वीकृत किए गए, जिनमें से कई पात्र ग्राहकों को मौके पर ही ऋण स्वीकृति पत्र (Sanction Letter) प्रदान किए गए। ऑन-द-स्पॉट स्वीकृति पत्र प्राप्त होने से ग्राहकों में विशेष उत्साह एवं विश्वास देखा गया। अनेक ग्राहकों ने अपने आवास, वाहन, शिक्षा तथा व्यवसाय विस्तार हेतु बैंक से ऋण लेने में रुचि व्यक्त की। बैंक अधिकारियों की टीम ने ग्राहकों को विभिन्न योजनाओं की पात्रता, ब्याज दर, पुनर्भुगतान प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज एवं अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। साथ ही डिजिटल बैंकिंग, नेट बैंकिंग एवं मोबाइल बैंकिंग सेवाओं के उपयोग के लिए भी प्रेरित किया गया। इस सफल आयोजन से क्षेत्र के ग्राहकों में बैंकिंग सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ी तथा उन्हें अपनी व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु वित्तीय सहायता प्राप्त करने का सशक्त मंच मिला। उपस्थित ग्राहकों ने बैंक की इस पहल की सराहना करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी एवं ग्राहक हितैषी बताया। कार्यक्रम का संचालन सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। अंत में सभी उपस्थित ग्राहकों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प दोहराया गया। रविन्द्र गुप्ता 151009219
