EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराकर अधिवक्ताओं ने विद्वता की मिसाल पेश की– धर्माचार्य ओमप्रकाश पांडे अनिरुद्ध रामानुज दास
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 34 54
    21 Feb 2026 19:01 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जनपद प्रतापगढ़ स्थित रामानुज आश्रम के धर्माचार्य ओमप्रकाश पांडे अनिरुद्ध रामानुज दास ने जूनियर बार एसोसिएशन के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अधिवक्ताओं ने अनुशासन और मर्यादा का परिचय देकर अपनी विद्वता की मिसाल पेश की है। उन्होंने कहा कि जो सम्मानित अधिवक्ता चुनाव में विजयी हुए हैं, उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभ आशीर्वाद। साथ ही जो अधिवक्ता किसी कारणवश चुनाव नहीं जीत सके, उनसे निराश न होने का आह्वान करते हुए कहा कि सभी अधिवक्ता निरंतर अधिवक्ताओं के हित में कार्य करते रहें तथा नव-निर्वाचित समिति को बिना किसी राग-द्वेष के सहयोग दें। भविष्य में सफलता अवश्य मिलेगी, ऐसी सकारात्मक भावना मन में बनाए रखें। धर्माचार्य ने चुनाव में प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से सहभागिता करने वाले सभी अधिवक्ताओं एवं मतदान करने वाले अधिवक्ता बंधुओं को भी शुभकामनाएं दीं। अंत में उन्होंने भगवान श्री जगन्नाथ से सभी के कल्याण की प्रार्थना की। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188505

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन