EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

खटीमा हत्याकांड का खुलासा: सगे भतीजे ने ही की थी ताई की हत्या, 72 घंटे में पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी
  • 151045804 - SHAHANOOR ALI 0 0
    21 Feb 2026 18:07 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया उत्तराखंड ऊधमसिंहनगर। खटीमा में बुजुर्ग महिला जानकी चंद की हत्या का मामला सुलझ गया है। एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर पुलिस ने केवल 72 घंटे के भीतर इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी कोई और नहीं बल्कि महिला का सगा भतीजा रवि चंद है।

​पुलिस के अनुसार, 18 फरवरी की रात खटीमा की देवभूमि धर्मशाला कॉलोनी में जानकी चंद का शव उनके घर में खून से लथपथ मिला था। घटना की जांच के लिए पुलिस ने करीब 60-70 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची, जिससे मृतका के भतीजे रवि पर शक गहराया। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को झनकट क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

​पूछताछ में आरोपी रवि ने बताया कि वह हरियाणा में मजदूरी करता है और उसे पैसों की सख्त जरूरत थी। 17 फरवरी की शाम वह अपनी ताई (जानकी चंद) के घर पहुंचा और उनके साथ खाना खाया। मौका मिलते ही उसने मफलर से उनका गला घोंट दिया। संघर्ष के दौरान महिला फर्श पर गिर गई, जिससे उनके चेहरे पर गहरी चोटें आईं और उनकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी अलमारी से नकदी और कीमती सामान लेकर फरार हो गया। पकड़े जाने से बचने के लिए उसने बाहर से दरवाजे पर ताला भी लगा दिया था। पुलिस अब आरोपी की निशानदेही पर लूटा गया सामान बरामद करने में जुटी है। शाहनूर अली स्टेट ब्यूरो चीफ उत्तराखंड 151045804

इस वीडियो को देखने के लिए क्लिक करें



Subscriber

188505

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन