फास्ट न्यूज़ इंडिया उत्तराखंड गदरपुर। छत्तीसगढ़ और गदरपुर पुलिस ने मिलकर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। छत्तीसगढ़ के अम्बागढ़ चौकी थाने में 1.5 करोड़ रुपये की ठगी का मामला दर्ज था, जिसकी जांच के लिए निरीक्षक राजीव तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम गदरपुर पहुंची थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश और पुलिस उपाधीक्षक बाजपुर की देखरेख में गदरपुर कोतवाली पुलिस के साथ मिलकर ठिकानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने सकैनिया क्षेत्र से सनातन मण्डल और दिनेशपुर क्षेत्र से योगेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया। इन दोनों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड की प्रक्रिया शुरू कर दी है ताकि उन्हें आगे की कार्यवाही के लिए छत्तीसगढ़ ले जाया जा सके। शाहनूर अली स्टेट ब्यूरो चीफ उत्तराखंड 151045804
