उत्तर प्रदेश प्रयागराज से बड़ी खबर
प्रयागराज जनपद के फूलपुर क्षेत्र अंतर्गत देवली गांव स्थित श्री बज्ररंग आश्रम में पंचदिवसीय श्री हनुमत रुद्र महायज्ञ और भव्य संत सम्मेलन का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। 15 फरवरी से 20 फरवरी तक चले इस धार्मिक आयोजन में श्री राम कथा का प्रवचन प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक आचार्य धीरज शास्त्री द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती उपस्थित रहे। वहीं भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा रमेश पांडे ने संतों को माला, फूल और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रतापपुर 257 विधानसभा के भावी प्रत्याशी गरुण पांडे सहित अनेक संत, समाजसेवी और श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
गुरुकुल में निशुल्क शिक्षा का संकल्प
श्री बजरंग आश्रम देवली की विशेषता यह है कि यहाँ संस्कृत और वेद शिक्षा के माध्यम से सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार का कार्य किया जा रहा है। जिन विद्यार्थियों के माता-पिता नहीं हैं या आर्थिक स्थिति कमजोर है, उन्हें आश्रम में निशुल्क शिक्षा, भोजन और आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।
यज्ञोपवीत संस्कार का महत्व
कार्यक्रम के दौरान बच्चों का उपनयन (जनेऊ) संस्कार भी सम्पन्न हुआ। स्वामी कृष्णानंद जी, कैलाश धाम आश्रम, नैनी प्रयागराज ने कहा कि वेदाध्ययन के लिए यज्ञोपवीत संस्कार अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि वेदत्रयी—कर्मकांड, उपासना कांड और ज्ञान कांड—के माध्यम से ही मोक्ष की प्राप्ति संभव है।
सनातन धर्म की रक्षा का आह्वान
अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक साध्वी मीरा किशोरी जी ने संत सम्मेलन को सनातन संस्कृति के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में हमारी परंपराएं लुप्त होती जा रही हैं, ऐसे में गुरुकुल व्यवस्था का पुनरुद्धार अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम में किसानों के लिए मिट्टी उपचार, जैविक खाद के उपयोग, बीज उपचार और फसल सुरक्षा जैसे विषयों पर भी विस्तार से जानकारी दी गई। गहरी जुताई, गोबर की खाद और वैज्ञानिक तरीकों से खेती करने पर जोर दिया गया, ताकि किसान समृद्ध और आत्मनिर्भर बन सकें।
मुख्य संदेश
इस विशाल संत सम्मेलन के माध्यम से संत समाज ने एकजुट होकर सनातन धर्म, संस्कृत भाषा और वैदिक परंपरा को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। हर परिवार से कम से कम एक बच्चे को वेद अध्ययन के लिए प्रेरित करने की अपील की गई। देखे प्रयागराज से प्रदीप मिश्रा की रिपोट

20260221101719453602017.mp4
20260221102134184600331.mp4
20260221110224112860825.mp4
20260221110352242623547.mp4
2026022111042249217282.mp4
20260221110657281313301.mp4
2026022111080348861126.mp4
20260221111843679841456.mp4