EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

राष्ट्रीय छात्र पंचायत का अनोखा प्रदर्शन: 14वें दिन बिसुही पुल के नीचे मुंडवाया सिर
  • 151051049 - PAWAN KUMAR 54 66
    20 Feb 2026 19:46 PM



गोंडा। राष्ट्रीय छात्र पंचायत के कार्यकर्ताओं ने अपने आंदोलन के 14वें दिन अनोखे अंदाज में विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं ने बिसुही पुल के नीचे बैठकर प्रदर्शन किया और प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए अपना सिर मुंडवा लिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा, “कोई तो हमारा दर्द सुने।”

जिला उपाध्यक्ष युगांक मिश्रा ने बताया कि आंदोलन को 14 दिन हो चुके हैं। अब तक हजारों की संख्या में मुख्यमंत्री को पत्र भेजे जा चुके हैं और 12 हजार से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर कर समर्थन दिया है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि आज हम लोगों ने अपने बाल मुंडवाकर मुख्यमंत्री को प्रतीकात्मक रूप से अर्पित किए हैं, ताकि वे जनता की पीड़ा को समझें और पुल का निर्माण शीघ्र कराएं।

मोहनपुर निवासी भूपेन तिवारी ने बताया कि वे प्रतिदिन इसी पुल से होकर निजी कंपनी में नौकरी के लिए जाते हैं और अक्सर घंटों जाम में फंसे रहते हैं, जिससे उनकी सैलरी भी प्रभावित होती है। उन्होंने छात्र पंचायत के समर्थन में अपना सिर मुंडवाते हुए अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से पुल निर्माण जल्द शुरू कराने की मांग की।

इस मौके पर अभिषेक वर्मा, आदित्य द्विवेदी, हिमांशु मिश्रा, सरताज, शहजादा, शुभम, अमन शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोट - पवन कुमार 151051049



Subscriber

188504

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन