EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

तुलसीसदन में 22 फरवरी को मेगा शिविर कार्यक्रम का होगा आयोजन
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 65 76
    20 Feb 2026 19:23 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। परियोजना निदेशक डीआरडीए दयाराम यादव ने बताया है कि सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व जिलाधिकारी के परिपालन में दिनांक 22 फरवरी 2026 को तुलसीसदन (हादीहाल) में मेगा शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा जिसमें विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र/स्वीकृति पत्र वितरण, विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं से सम्बन्धित प्रदर्शनी लगायी गयी जायेगी जिसमें आमजन मानस को योजनाओं की जानकारी प्रदान की जायेगी एवं उन्हें योजनाओं से लाभान्वित भी किया जायेगा। मेगा शिविर कार्यक्रम में खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा इलेक्ट्रिक चाक एवं पगमिल मशीन वितरण, आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को गोल्डेन कार्ड वितरण, महिला कल्याण विभाग द्वारा बच्चों को लैपटाप वितरण, विधवा पेंशन के लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र का वितरण किया जायेगा। इसी प्रकार अन्य विभागों द्वारा भी विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र/स्वीकृति पत्र का वितरण किया जायेगा। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188504

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन