EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

'सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा' के संकल्प के साथ छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक
  • 151110069 - SANJAY SINGH 54 65
    20 Feb 2026 19:20 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों को सुरक्षित सफर के प्रति जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे 'राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह' के तहत आज विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं एएसपी सुशील कुमार के पर्यवेक्षण में यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने सक्रिय भूमिका निभाई। आज यातायात पुलिस द्वारा जनपद के दो प्रमुख संस्थानों के.ए. पीजी कॉलेज, कलावती आयुर्वेदिक पैरामेडिकल कॉलेज में विशेष शिविर लगाए गए। इस दौरान छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कॉलेज स्टाफ को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। यातायात प्रभारी ने उपस्थित जनसमूह को केवल नियमों का पालन करने के लिए ही नहीं प्रेरित किया, बल्कि आपातकालीन स्थिति के लिए सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में भी बताया कि दुर्घटना के समय मदद करने वाले मददगारों के अधिकारों की जानकारी व घायल व्यक्ति को बिना समय गंवाए तत्काल और निशुल्क इलाज सुनिश्चित कराने की प्रक्रिया जरुरी है l यातायात प्रभारी ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल चालान काटना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि हर व्यक्ति सुरक्षित अपने घर पहुंचे। 'गोल्डन ऑवर' में इलाज मिलने से सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु दर को काफी हद तक कम किया जा सकता है। जागरूकता अभियान के साथ-साथ पुलिस ने प्रवर्तन की कार्रवाई भी जारी रखी। वाहन चेकिंग के दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कुल 89 वाहनों के चालान किए गए एवं गंभीर अनियमितता पाए जाने पर 01 वाहन को सीज किया गया।रिपोर्ट संजय सिंह 151110069
 



Subscriber

188504

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन