EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

आगामी त्योहारों को लेकर कासगंज पुलिस अलर्ट, एसपी ने पुलिस बल के साथ शहर में किया पैदल गश्त
  • 151110069 - SANJAY SINGH 54 65
    20 Feb 2026 19:06 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज । आगामी प्रमुख त्योहार रमजान, होली और नवरात्रि के मद्देनजर जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए कासगंज पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। शुक्रवार को एसपी अंकिता शर्मा ने खुद कमान संभालते हुए शहर के मुख्य बाजारों और संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त की।एसपी अंकिता शर्मा और क्षेत्राधिकारी नगर आंचल चौहान ने स्थानीय पुलिस बल के साथ शहर के मुख्य मार्गों, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले बाजारों का भ्रमण किया। इस दौरान मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। गश्त के दौरान एसपी ने स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने जनता से अपील की कि किसी भी प्रकार की भ्रामक अफवाहों पर ध्यान न दें। संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाएं। एसपी अंकिता शर्मा ने कहा कि अफवाह फैलाने वाले तत्वों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। हमने अधीनस्थों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि हर छोटी-बड़ी सूचना पर तत्काल कार्यवाही की जाए। निरीक्षण के बाद एसपी ने पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने हेतु निर्देश जारी देते हुए कहा कि आपराधिक तत्वों और संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नजर रखी जाए, संदिग्ध वाहनों और स्थानों की निरंतर चेकिंग सुनिश्चित हो, लाउडस्पीकर को निर्धारित मानक (डेसीबल) से अधिक तेज बजाने वालों पर तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069

 



Subscriber

188504

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन