रौन के चादौख गांव में ‘मौत’ बनी पानी की टंकी, ग्रामीणों में दहशत
मध्य प्रदेश भिंड । रौन क्षेत्र के ग्राम चादौख में जल जीवन मिशन के तहत निर्मित पानी की टंकी अब ग्रामीणों के लिए ‘मौत’ की टंकी साबित हो रही है। निर्माण एजेंसी पर गंभीर आरोप लगने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में भी जिला प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि टंकी का निर्माण घटिया सामग्री से किया गया, जिसके चलते लगातार पानी का रिसाव हो रहा है। टंकी के आसपास रहने वाले लोग हादसे की आशंका से भय के साए में जीवन जी रहे हैं। उनका कहना है कि किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
ग्रामीण नरेंद्र शर्मा ने बताया कि पिछले दो वर्षों से टंकी से पानी की आपूर्ति नहीं हुई है और टंकी पूरी तरह से लीकेज हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदार पिछले एक वर्ष से यहां देखने तक नहीं आया। “दो साल से हमने इस टंकी से पानी नहीं देखा,” उन्होंने कहा।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द टंकी की मरम्मत कराई जाए, ताकि संभावित दुर्घटना को रोका जा सके। साथ ही निर्माण में लापरवाही बरतने वाले संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी मांग की गई है।
देखे विमलेश की रिपोट
20260220174206344324303.mp4
