EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

घर के आंगन में पेड़ से लटका मिला दिव्यांग युवक का शव, गांव में सनसनी
  • 151173981 - JIYAUL HAQ KHAN 65 76
    20 Feb 2026 19:43 PM



पीलीभीत जिले के घुंघचिहाई थाना क्षेत्र के डूडा गांव में शुक्रवार सुबह एक 30 वर्षीय दिव्यांग युवक का शव उसके घर के आंगन में पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान ख्यालीराम के पुत्र हरीशचंद्र (30) के रूप में हुई है, जो शारीरिक रूप से दिव्यांग था और घर में अकेला रहता था। उसके दोनों भाई मजदूरी के लिए बाहर गए हुए थे।

सुबह करीब आठ बजे ग्रामीणों ने शव को पेड़ से लटका देखा और इसकी सूचना पुलिस व परिजनों को दी। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष जयशंकर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस ने ग्रामीणों की मौजूदगी में शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और कुछ ग्रामीण मौत को संदिग्ध मान रहे हैं। थाना अध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रिपोर्ट जियाउल हक़ खान -151173981



Subscriber

188504

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन