EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

फाटक पर ट्रैफिक बढ़ने से रुकी वंदे भारत एक्सप्रेस
  • 151161313 - SHIVAM KUMAR GOSWAMI 65 66
    20 Feb 2026 16:55 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी/ इटावा। जनपद इटावा के कस्बा भरथना में रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर स्थित रेलवे फाटक संख्या 20-बी पर शुक्रवार सुबह अचानक वाहनों की अधिक आवाजाही के कारण फाटक समय से बंद नहीं हो सका। इस दौरान नई दिल्ली से कानपुर की ओर जा रही सुपरफास्ट वंदे भारत एक्सप्रेस को स्टेशन पर लगभग पांच मिनट के लिए रोकना पड़ा। ड्यूटी पर तैनात स्टेशन मास्टर मनोज ने बताया कि रेलवे फाटक पर ट्रैफिक का दबाव अधिक होने से फाटक निर्धारित समय पर बंद नहीं हो पाया। सुरक्षा की दृष्टि से ट्रेन को स्टेशन पर ही रोका गया। कुछ समय बाद ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया। रिपोर्ट- शिवम् कुमार गोस्वामी 151161313 

 

 



Subscriber

188504

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन