अमेरिका सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता नई दिल्ली फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार बिहार बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये नई दिल्ली अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका नई दिल्ली पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद जम्मू-कश्मीर मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी
EPaper Join LogIn
अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

थाना माधौगंज पुलिस की बदमाशों के खिलाफ त्वरित कार्यवाही
  • 151187043 - ANKIT GUPTA 0 0
    20 Feb 2026 09:55 AM



ग्वालियर। थाना माधौगंज क्षेत्रांतर्गत फरियादी बेटू उर्फ कुनाल चौरसिया निवासी हेमसिंह की परेड़, मुर्गी फार्म द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 18.02.2026 की रात्रि लगभग 11ः30 बजे एक सफेद रंग की स्कार्पियो गाड़ी से आरोपीगण देव परमार, मॉन्टी चौहान, सुमित चौहान एवं योगेश कंषाना उसके घर के बाहर आए और उसके भाई गौतम चौरसिया से शराब पीने के लिये दो हजार रुपये की मांग की। रुपये देने से मना करने पर आरोपियों द्वारा गाली-गलौज की गई तथा सुमित चौहान द्वारा कट्टे से हवाई फायर किये गये। उसके बाद गाड़ी से अक्षय नागिल एवं एक बाल अपचारी उतरकर आए और घर के पास खड़ी पड़ौसी की एक कार में तोड़फोड़ कर दी। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना माधौगंज में अप.क्र. 46/26 धारा 296(बी), 119(1), 125, 324(4), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक(पश्चिम/अपराध) श्रीमती सुमन गुर्जर को थाना माधौगंलज पुलिस की टीम से उक्त प्रकरण में वांछित बदमाशों को शीध्र गिरफ्तार कराने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी लश्कर श्री मनीष यादव के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माधौगंज उप निरीक्षक दिव्या तिवारी द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में वांछित फरार आरोपियों को पकड़ने हेतु लगाया गया। दौराने विवेचना आज दिनांक 19.02.2026 को थाना माधौगंज पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त घटना करने वाले बदमाश स्कार्पियो गाड़ी में चिरवाई नाका रोड़ पर बने मंदिर के पास खड़े है, उक्त सूचना पर पुलिस टीम चिरवाई नाका हनुमान मंदिर के पास पहुँचे जहाँ मंदिर के थोड़ा आगे झाड़ियों में सफेद रंग की स्कार्पियो गाड़ी खड़ी दिखी, जिसमें चार लड़के बैठे मिले, जिनसे पूछताछ की गई तो चारों ने दिनांक 18.02.26 के रात्रि में पशु अस्पताल के क्वाटरों पर बेटू उर्फ कूनाल चौरसिया से शराब पीने के लिये रुपये मांगे और रुपये देने से मना करने पर देव परमार व मॉन्टी चौहान, सुमित चौहान, योगेश कंषाना चारों लोगों ने गालियां देना तथा सुमित चौहान ने कट्टे से दो फायर करना तथा घर के पास खड़ी कार में बाल अपचारी तथा अक्षय नगेले ने तोड़फोड़ करना स्वीकार किया। आरोपी सुमित चौहान से पूछताछ में बताया कि उसने जिस 315 बोर के कट्टे से फायर किये थे, वह कट्टा तथा दो चले राउण्ड के खाली खोके एक सफेद रंग के पोलीथीन में छिपा कर स्कार्पियो गाड़ी की अगली डिग्गी में रख दिये हैं तथा योगेश कंषाना ने बताया कि जिस गाड़ी से जाकर घटना कारित की है वह गाड़ी मेरी है। थाना माधौगंज पुलिस द्वारा उक्त आरोपियों की निशादेही पर स्कार्पियो कार से कट्टा व दो चले हुए राउण्ड एवं गाड़ी को जप्त किया गया। माधौगंज पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण में 24 घंटे के अन्दर त्वरित कार्यवाही करते हुए एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लेकर तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

आरोपीगण

1. योगेश कंषाना पुत्र सेवाराम कंषाना उम्र. 22 वर्ष निवासी महलगाँव थाना विश्वविघालय ग्वालियर
2. सुमित चौहान पुत्र जग्गी सिंह चौहान उम्र. 22 वर्ष निवासी गोबर्धन कॉलोनी गोला का मंदिर ग्वालियर
3. अक्षय नागिल पुत्र इन्द्रपाल नागिल उम्र. 20 वर्ष निवासी करौली माता मंदिर महलगाँव ग्वालियर
4. बाल अपचारी(विधि विरूद्ध बालक)

जप्त मशरूका घटना में प्रय़ुक्त 315 बोर का कट्टा एवं दो खाली खोके एवं एक स्कार्पियो को जप्त किया गया।

सराहनीय भूमिका थाना प्रभारी माधौगंज उप निरी. दिव्या तिवारी, उप निरी. लियाकत अली, प्रआर. प्रेम राठौर, प्र.आर. मिथ्लेश्वर सिंह, प्र.आर. राजेश सिकरवार, आर संतोष कुशवाह, आर जितेन्द्र तुरेले, आर. देवेश कुमार, आर. मुकेश शर्मा, आर. जय सिंह, आर. रोहित कौरव, आर. आतर सिंह, साइबर सेल से आर विपिन सिकरवार, महिला आर. आरती धाकड़ की सराहनीय। अंकित गुप्ता 151187043



Subscriber

188532

No. of Visitors

FastMail

अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी