EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

दस महीने पुराने 'मर्डर मिस्ट्री' का सनसनीखेज खुलासा, पति ने हत्या कर खेत में दफनाया था पत्नी का शव
  • 151110069 - SANJAY SINGH 54 65
    19 Feb 2026 18:37 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज। जनपद के थाना सिकंदरपुर वैश्य पुलिस ने एक महिला की हत्या के रहस्यमयी मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने मृतका का सड़ा-गला शव खेत से बरामद किया है। एसपी अंकिता शर्मा के कुशल निर्देशन में टीम ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में बड़ी सफलता हासिल की है।फर्रुखाबाद निवासी सोमवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उन्होंने अपनी पुत्री प्रियंका की शादी 14 दिसंबर 2024 को सिकंदरपुर वैश्य के गंगपुर निवासी रवेन्द्र कुमार के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रियंका का उत्पीड़न किया जा रहा था। 14 अप्रैल 2025 को परिजनों को सूचना दी गई कि प्रियंका और रवेन्द्र काम के सिलसिले में कहीं बाहर चले गए हैं, लेकिन महीनों बाद भी जब प्रियंका का कोई सुराग नहीं लगा और ससुराल वालों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया, तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई।मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सिकंदरपुर वैश्य में बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। एसपी अंकिता शर्मा के आदेशानुसार गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुधवार शाम करीब 7:30 बजे मुख्य आरोपी रवेन्द्र कुमार को गंगपुर-सनौड़ी मार्ग से गिरफ्तार कर लिया।वहीं पूछताछ के दौरान आरोपी रवेन्द्र ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए चौंकाने वाले खुलासे किए। रवेन्द्र ने बताया कि करीब एक साल पहले फोन पर किसी पुराने मित्र से बात करने को लेकर उसका प्रियंका से विवाद हुआ था। गुस्से में आकर रवेन्द्र ने कमरे में रखी कुल्हाड़ी से प्रियंका की गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से आरोपी ने अपने भाई और पिता की मदद ली। शव को चादर और प्लास्टिक की बोरी में लपेटकर रात के अंधेरे में एक बुग्गी के जरिए उमेश नामक व्यक्ति के खेत में ले जाया गया, जहाँ गड्ढा खोदकर उसे दफना दिया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की झूठी कहानी रची।पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर खेत से प्रियंका का सड़ा-गला शव और घर की टांड से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। पुलिस ने हत्या के मामले में धारा 103(1) वीएनएस और साक्ष्य छुपाने सहित अन्य गंभीर धाराएं जोड़ते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है।इस अनावरण में थानाध्यक्ष चंचल सिरोही, उप-निरीक्षक अवधेश कुमार, मुख्य आरक्षी धर्वेन्द्र सिंह, अमीर चन्द्र और आरक्षी गजेन्द्र सिंह की मुख्य भूमिका रही। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069

 



Subscriber

188503

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन