EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

हाथी ने वृद्ध मजदूर को कुचलकर मार डाला
  • 151045604 - SARVENDRA KUMAR 43 54
    19 Feb 2026 17:34 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यू. पी.
बिजनौर के रानी नांगल गांव में अमानगढ़ टाइगर रिजर्व के पास एक हाथी ने 65 वर्षीय मजदूर जसवंत सिंह को कुचलकर मार डाला।तड़के लघुशंका के लिए गए जसवंत पर हाथी ने हमला किया।पत्नी और बेटी ने 20 मिनट तक उन्हें बचाने का प्रयास किया,लेकिन सफल नहीं हुईं। ग्रामीणों और भाकियू ने मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया, जिसके बाद वन विभाग के आश्वासन पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। अमानगढ़ टाइगर रिजर्व वन रेंज की सीमा के निकट स्थित गांव रानी नांगल में वन क्षेत्र से निकलकर आए हाथी ने एक वृद्ध मजदूर को कुचल कर मार डाला। गुरुवार तड़के वृद्ध घर के पास ही लघुशंका के लिए गए थे, तभी वहां यूके लिप्टिस के पेड़ों के बीच खड़े हाथी ने उनका पैर पकड़कर खींच लिया और उन्हें पटककर मार डाला। वृद्ध की चीख-पुकार सुनकर पत्नी व बेटी उन्हें बचाने के लिए लगभग 20 मिनट तक जूझती रहीं।बाद में कई जगह आग जलाने पर हाथी मौके से भागा। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों व भाकियू पदाधिकारियों ने मुआवजे की मांग को लेकर डेढ़ घंटे तक शव नहीं उठने दिया। बाद में वन विभाग के अधिकारियों के आश्वासन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अमानगढ़ वन रेंज की सीमा से लगभग एक किलोमीटर दूर गांव रानी नांगल है।यहां काफी दूर-दूर डेरा बनाकर ग्रामीण रहते हैं। यहीं पर 65 वर्षीय सरदार जसवंत सिंह पुत्र गुरदेव सिंह का डेरा है, जिसमें एक कमरा और उसके आगे छप्पर पड़ा है। वह किसानों के यहां खेत पर मजदूरी करते थे।उनके साथ पत्नी प्यारो कौर,विधवा बेटी रजविंदर कौर व उसका 10 वर्षीय बेटा रहते हैं।पत्नी के मुताबिक जसवंत सिंह कमरे के बाहर छप्पर में सोते थेगुरुवार तड़के लगभग पांच बजे वह लघु शंका के लिए डेरे के पास कुछ दूरी पर गए थे। उनके डेरे के पास वन विभाग की कई बीघा भूमि पर यूकेलिप्टस के पेड़ लगे हुए हैं। इन्हीं पेड़ों में एक जंगली हाथी खड़ा हुआ था। जसवंत सिंह उसे नहीं देख पाए, इसी दौरान अचानक हाथी ने उन पर हमला कर दिया। उनका बांया पैर सूंड से पकड़कर खींच लिया और उन्हें पटकने लगा। जसवंत सिंह की चीख सुनकर पत्नी व बेटी उन्हें बचाने पहुंचे लेकिन हाथी ने उन्हें नहीं छोड़ा। इस दौरान पत्नी व बेटी ने घास-फूस इकट्ठी करके कई जगह आग लगा दी। इसके बाद आग से डर कर हाथी भाग गया, सूचना पर पहुंचे आसपास के ग्रामीण और भाकियू पदाधिकारी ने वन विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए लगभग डेढ़ घंटे तक शव को नहीं उठने दिया।रेहड़ थानाध्यक्ष संजीव वर्मा और अमानगढ़ वन क्षेत्र अधिकारी अंकिता किशोर द्वारा समझाने और मुआवजे के आश्वासन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। रिपोट - सर्वेन्द्र कुमार 151045604



Subscriber

188503

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन