बिहार गया, पूरा थाना से मिली जानकारी के अनुसार
गया के पूरा थाना की बड़ी कार्रवाई — 238 लीटर देशी शराब व टेंपू जब्त, चोरी का ट्रैक्टर इंजन बरामद
गया के पूरा थाना से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 238 लीटर देशी शराब के साथ एक टेंपू जब्त किया है। बताया जाता है कि चालक चलती टेंपू से कूदकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। पुलिस उसकी पहचान एवं गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
वहीं कांड संख्या 09/26 दिनांक 17 फरवरी 2026 में चोरी गए ट्रैक्टर का इंजन भी आज चाकंद रोड से बरामद किया गया। शेष सामान (डाला) की खोजबीन की जा रही है तथा चोरी में शामिल आरोपियों की पहचान कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
इस अभियान में दफादार रंजन प्रसाद, सिपाही बिहारी मंडल, सूरज कुमार, बिनीता कुमारी, एसआई धर्मेंद्र कुमार एवं चालक सिपाही संजीत कुमार शामिल रहे।
थाना प्रभारी अजय कुमार के नेतृत्व में यह अब तक की बड़ी सफलता मानी जा रही है। बताया जाता है कि श्री कुमार का थाना के सभी कर्मियों के साथ बेहतर समन्वय है, जिसका परिणाम इस कार्रवाई के रूप में सामने आया है। देखिए टेकारी से अजय सिंह कि खास रिपोर्ट

20260218202832377726108.mp4
