EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

तरया गांव में दिनदहाड़े बकरी चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात
  • 151166686 - LAIK AFTAB 0 0
    18 Feb 2026 19:51 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के तरया गांव में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि उन्होंने दिनदहाड़े पंचायत भवन के पास से एक बकरी चोरी कर ली। हैरान करने वाली बात यह है कि पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिससे चोरों की करतूत स्पष्ट रूप से सामने आ गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, तरया गांव निवासी नागेंद्र प्रताप ने बताया कि बीते रविवार शाम उनके घर के बाहर बंधी बकरी को अज्ञात बाइक सवार दो युवकों ने निशाना बनाया। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि दोनों युवक पहले मौके पर आकर काफी देर तक रेकी करते हैं। आसपास कोई व्यक्ति नजर न आने पर वे बकरी को उठाकर बाइक पर बैठाते हैं और फरार हो जाते हैं। पीड़ित नागेंद्र प्रसाद ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में चौकी प्रभारी चिरईगांव को लिखित शिकायत दे दी है। उनका आरोप है कि दिन के उजाले में हुई इस घटना से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं, जब इस संबंध में थाना प्रभारी इंद्रेश कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें अभी तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है और वायरल वीडियो भी उनके संज्ञान में नहीं है। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है और वे पुलिस प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। लईक आफताब चौबेपुर फास्ट न्यूज़ इंडिया 151166686



Subscriber

188501

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन