फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
सेहरामऊ क्षेत्र में प्रेमी युगल ने उठाया आत्मघाती कदम
पीलीभीत के सेहरामऊ थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार दोपहर प्रेम प्रसंग के चलते एक किशोरी और युवक ने गन्ने के खेत में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
यह घटना बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे की है। आसपास के लोगों ने बिगड़ती हालत देख परिजनों को सूचना दी। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह के अनुसार, सूचना मिलते ही पुलिस ने 108 एंबुलेंस से दोनों को अस्पताल भिजवाया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहाँ चिकित्सकों के अनुसार दोनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रतीक दहिया ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों से बात की। पुलिस प्रारंभिक जांच में इसे प्रेम प्रसंग का मामला मान रही है।
पूरनपुर क्षेत्र में किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाया
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के खैरपुर गांव में बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक 16 वर्षीय किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
किशोरी अपने परिवार के साथ एक ईंट-भट्टे पर रहती है, जहाँ उसका परिवार ईंट पथाई का काम करता है।
तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले गए, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सूचना मिलने पर पूरनपुर कोतवाली पुलिस और नायब तहसीलदार अभिषेक त्रिपाठी ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली और किशोरी के बयान दर्ज किए।
किशोरी अपने परिवार में पांच भाइयों और चार बहनों में से एक है। रिपोर्ट जियाउल हक़ खान -151173981
