EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसों से दो मौतें, अवैध खनन और मिल प्रशासन पर भड़का आक्रोश
  • 151173981 - JIYAUL HAQ KHAN 32 54
    18 Feb 2026 19:44 PM



फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत

पीलीभीत। पूरनपुर क्षेत्र में मिट्टी खनन से जुड़ा एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसमें बाइक सवार युवक की जान चली गई। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया और अवैध खनन को लेकर प्रशासन पर सवाल उठने लगे।
जानकारी के अनुसार, पूरनपुर तहसील के ट्रांस शारदा क्षेत्र में रामनगर तिराहे के पास मिट्टी से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सामने से आ रहे बाइक सवार 26 वर्षीय भूपेंद्र पुत्र लालचंद, निवासी बहादुर नगर (रामनगर) को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ट्रॉली के नीचे दब गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध मिट्टी और रेत खनन धड़ल्ले से चल रहा है, जिससे रात के समय भारी वाहनों की आवाजाही बनी रहती है और लगातार हादसों का खतरा रहता है।

बरखेड़ा मिल परिसर में हादसे के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप


 दूसरे हादसे में बरखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित बजाज चीनी मिल परिसर में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 30 वर्षीय चालक देवेंद्र कुमार की मौत हो गई। परिजनों ने मिल प्रशासन पर लापरवाही और घटना को छिपाने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि बिना सूचना दिए शव को एम्बुलेंस से भेज दिया गया, जिससे आक्रोश बढ़ गया।
गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने मिल के मुख्य गेट पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई, मुआवजा तथा निष्पक्ष जांच की मांग की। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और शिकायतों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। रिपोर्ट जियाउल हक़ खान -151173981



Subscriber

188501

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन