EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जल जीवन मिशन की टंकी बनाने को लेकर एसडीएम हंडिया को सौपा ज्ञापन
Link
  • 151045438 - PRADEEP MISHRA 43 65
    18 Feb 2026 10:49 AM



उत्तर प्रदेश प्रयागराज से बड़ी खबर 

, प्रयागराज हंडिया तहसील हंडिया के ग्राम अतरौरा (परगना मह) में जल जीवन मिशन के तहत प्रस्तावित पानी की टंकी निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मामले को लेकर भारतीय किसान यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष प्रयागराज बिनोद कुमार पांडेय ने उपजिलाधिकारी हंडिया रावेन्द्र सिंह को मुख्यमंत्री संबंधित मंगलवार को ज्ञापन सौपा। संगठन ने आरोप लगाया है कि जनहित की इस योजना में अनावश्यक बाधा उत्पन्न की जा रही है, जिससे हजारों ग्रामीणों के पेयजल संकट का समाधान अधर में लटक गया है।

खुली बैठक में हुआ था भूमि चयन

मंडल उपाध्यक्ष प्रयागराज बिनोद पांडेय, महिला मंडल अध्यक्ष अर्चना मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष ओम प्रकाश (युवा) सहित अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि ग्राम अतरौरा में गाटा संख्या 152 (रकबा 0.1310 हे.) में से 0.0800 हे. भूमि पर पानी की टंकी निर्माण हेतु खुली बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया था।

हल्का लेखपाल, ग्राम प्रधान एवं ग्राम सभा सदस्यों की उपस्थिति में कार्यवाही रजिस्टर में प्रस्ताव दर्ज किया गया। स्थलीय निरीक्षण के बाद भूमि चयनित हुई और बोरिंग कार्य पूर्ण कर बाउंड्री की नींव भी तैयार कर ली गई है।

ऊंचाई वाले स्थान से मिलेगा बेहतर जलप्रेशर

ग्रामीणों के अनुसार चयनित स्थल अतरौरा और रनियाडीह गांवों के मध्य ऊंचाई पर स्थित है, जिससे लगभग 5 से 6 हजार की संयुक्त आबादी को सुचारू जलापूर्ति संभव होगी। गर्मी के दिनों में हैंडपंप सूख जाने से पेयजल संकट विकराल रूप ले लेता है। ऐसे में यह टंकी क्षेत्र के लिए जीवनरेखा साबित हो सकती है।

पूर्व प्रधान पर निजी स्वार्थ का आरोप

भारतीय किसान यूनियन ने पूर्व ग्राम प्रधान गुप्ता प्रसाद साहू पर आरोप लगाया है कि निजी स्वार्थ एवं चुनावी रंजिश के चलते निर्माण कार्य में बाधा डाली जा रही है। संगठन का दावा है कि चयनित भूमि के समीप जमीन खरीदकर व्यावसायिक योजना के कारण टंकी निर्माण का विरोध किया जा रहा है।

बताया गया कि तीन वर्ष पूर्व पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन टंकी निर्माण अब तक शुरू नहीं हो पाया है।

सख्त कार्रवाई की मांग, आंदोलन की चेतावनी

ज्ञापन में प्रशासन से मांग की गई है कि शासन की निगरानी में निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाए तथा सरकारी कार्य में अवरोध उत्पन्न करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए।

“जय जवान, जय किसान” के नारों के बीच एसडीएम हंडिया को ज्ञापन सौंपते हुए संगठन ने स्पष्ट किया कि जनहित की योजना में किसी भी प्रकार की बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अब देखना यह है कि प्रशासन इस संवेदनशील पेयजल मुद्दे पर कितनी तेजी से कार्रवाई करता है और हजारों ग्रामीणों को राहत कब तक मिल पाती है। जहां पर उपस्थित महिला मंडल अध्यक्ष अर्चना मिश्रा ,युवा तहसील अध्यक्ष नकुल पटेल, कोषाध्यक्ष अखिलेश कुमार महिला कोषाध्यक्ष विद्या पटेल महिला तहसील अध्यक्ष सुदामा देवी ब्लॉक अध्यक्ष सैदाबाद ओम प्रकाश आशा देवी रामकली इरफान फलराज मनोरमा देवी ,पुजा सिंह, लालचंद, आदि लोग उपस्थित रहे। देखे प्रयागराज से प्रदीप मिश्रा की रिपोट 

20260218104652429826884.mp4

20260218104719113765062.mp4

20260218104733604656507.mp4

20260218104747459436750.mp4

20260218104800218347201.mp4

20260218104815985423161.mp4



Subscriber

188500

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन