EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

प्रतापगढ़ में पुलिस मुठभेड़, ₹50 हजार का इनामिया गैंगस्टर घायल/गिरफ्तार
Link
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    18 Feb 2026 10:39 AM



यूपी प्रतापगढ़। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में ए.टी.एल. ग्राउंड के पास गश्त के दौरान पुलिस और ₹50,000 के इनामिया अन्तरजनपदीय गैंगस्टर अतुल गौड़ उर्फ राजा के बीच मुठभेड़ हो गई। अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग किए जाने पर आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में उसके बाएँ पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार कर जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध प्रतापगढ़, जौनपुर व सुल्तानपुर जनपदों में गैंगस्टर एक्ट समेत चोरी, लूट, हत्या का प्रयास, धोखाधड़ी और आयुध अधिनियम से जुड़े कुल 38 मुकदमे दर्ज हैं। अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा (.315 बोर), दो जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी पर पुलिस महानिरीक्षक, प्रयागराज द्वारा ₹50,000 का इनाम घोषित किया गया था। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में की गई। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। देखें प्रतापगढ़ से विशाल रावत की ख़ास रिपोर्ट 

20260218102935787340122.mp4

20260218103000396624788.mp4

20260218103113609734408.mp4



Subscriber

188500

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन