मध्य प्रदेश के उज्जैन जीले के उन्हेल तहसील अंतर्गत उन्हेल के बेड़ावन में आज बेडावन गांव में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर झंडावंदन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सरपंच मोहन गाजी ने पंचायत सचिव गजराज सिंह राठौर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सरपंच का कहना है कि उन्हें झंडा फहराने की सूचना तक नहीं दी गई और सचिव ने उनके पहुंचने से पहले ही तिरंगा फहरा दिया। इतना ही नहीं, पंचों को भी एजेंडा के माध्यम से कोई जानकारी नहीं दी गई। सरपंच ने इसे जनप्रतिनिधियों के अधिकारों का हनन बताते हुए उज्जैन के कलेक्टर, कमिश्नर, जिला पंचायत सीईओ और जनपद सीईओ को लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। सरपंच का यह भी आरोप है कि सचिव के खिलाफ पहले भी शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस पूरे मामले में क्या कदम उठाता है। कमल चौहान 151127612
